सीडीओ ने दिव्यांग रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

दिव्यांग रैली के माध्यम से मतदाता जागरूकता का दिया गया संदेश स्वस्थ एवं मजबूत लोकतंत्र के लिए सबका मतदान करना जरूरी-मुख्य विकास अधिकारी/नोडल अधिकारी स्वीप रायबरेली : लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 में जनपद रायबरेली में आगामी 20 मई 2024 को शतप्रतिशत मतदान किए जाने के दृष्टिगत मतदाता जागरूकता अभियान स

Apr 08, 2024 - 15:34
Updated: 2 years ago
0 0
IMG-20240408-WA0035.jpg

दिव्यांग रैली के माध्यम से मतदाता जागरूकता का दिया गया संदेश

स्वस्थ एवं मजबूत लोकतंत्र के लिए सबका मतदान करना जरूरी-मुख्य विकास अधिकारी/नोडल अधिकारी स्वीप

रायबरेली : लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 में जनपद रायबरेली में आगामी 20 मई 2024 को शतप्रतिशत मतदान किए जाने के दृष्टिगत मतदाता जागरूकता अभियान स्वीप के अंतर्गत मुख्य विकास अधिकारी/नोडल अधिकारी स्वीप पूजा यादव ने विकास भवन के प्रांगण से दिव्यांग मतदाता रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया।
    
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ने दिव्यांग मतदाता रैली में उपस्थित लोगो से कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व में 20 मई को घरो से निकल कर हम सभी को अपने मताधिकार का प्रयोग करना है। आप सभी लोग अपने माता-पिता, घर परिवार सहित पास-पड़ोस के लोगो को भी मतदान हेतु प्रेरित करेंगे। उन्होंने बताया कि मतदान केन्द्रों पर आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था करायी जा रही है, मतदाताओं को किसी भी प्रकार की कठिनाई नहीं होगी। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि स्वस्थ एवं मजबूत लोकतंत्र के लिए सबका मतदान करना जरूरी है। इस महापर्व में सभी मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए सहभागी बनें। उन्होंने कहा कि हम सबको मिलकर तन-मन से 20 मई तक इतनी जोर-शोर से स्वीप कार्यक्रम को चलाना है कि 20 मई को होने वाले चुनाव में सभी मतदाता अपने घरों से निकलकर अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें, जिससे मतदान प्रतिशत में निश्चित रूप से बढ़ोत्तरी हो।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User