सीसीएल एएडीओसीएम (अमलो) परियोजना मे हेवी ब्लास्टर से फुसरो बाजार के दूकानदारो मे दहशत

प्रबंधन निधारित शक्ति से अधिक विस्फोट ना करे : डीडीएमएस तेजावत नरेश रिपोर्ट : अविनाश कुमार सीसीएल एएडीओसीएम (अमलो) परियोजना मे हेवी ब्लास्टिग होने से फुसरो बाजार के दूकानदार मे दहशत है। जब-जब ब्लास्टिग होता है ,भूकंप जैसा झटका महसूस होता है। दूकान मे रखे हुए रैक हिलने लगते है और खिड़की दरवाजे के

Dec 24, 2024 - 13:12
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-12-24-at-1.18.29-AM.jpeg

रिपोर्ट : अविनाश कुमार

सीसीएल एएडीओसीएम (अमलो) परियोजना मे हेवी ब्लास्टिग होने से फुसरो बाजार के दूकानदार मे दहशत है। जब-जब ब्लास्टिग होता है ,भूकंप जैसा झटका महसूस होता है। दूकान मे रखे हुए रैक हिलने लगते है और खिड़की दरवाजे के शीशे हिलने आवाज होने लगती है। दूकानदारो को अनहोनी की आशंका बनी रहती है। जानकारो का कहना है कि डीजीएमएस के द्वारा निर्धारित क्षमता से अधिक शक्ति की ब्लास्टिंग होने से यह स्थिति उत्पन्न होती है दुकानदारों ने महाप्रबंधक से आग्रह किया है कि वह अपने स्तर से इस समस्या का निराकरण करने का प्रयास करें। अन्यथा उन्हें इस संबंध में डीजीएमएस को पत्र लिखनी पड़ेगी। दूकानदारो ने बताया कि बेरमो चेंबर ऑफ कॉमर्स का एक प्रतिनिधिमंडल शीघ्र ढ़ोरी जीएम से मिलकर उनकी अपनी चिन्ता से अवगत करायेंगे। पूछ-ताछ संबंध मे डीडीएमएस तेजावत नरेश ने कहा कि प्रबंधन से बात करेंगे और निर्देश देगे के निधारित शक्ति से अधिक विस्फोट नही किया जाए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User