सीसीएल कथारा प्रक्षेत्र के जारंगडीह परियोजना में कार्यरत आउटसोर्सिंग कंपनी के मजदूरों ने कार्य रोका

मजदूरों के बकाया वेतन भुगतान की हो रही थी मांग, समझौता के बाद मजदूर काम पर लौटा सीसीएल कथारा प्रक्षेत्र के जारंगडीह परियोजना में इन दिनों आउटसोर्सिंग कंपनी खदान से ओबी हटाने के कार्य में लगी है। जिसमें दर्जनों की संख्या में कार्यरत मजदूर है, जो डम्फर, मशीन आदि चलाने के साथ साथ कंपनी के अन्य कार्य क

Jun 10, 2024 - 13:15
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-06-10-at-4.28.01-PM.jpeg

सीसीएल कथारा प्रक्षेत्र के जारंगडीह परियोजना में इन दिनों आउटसोर्सिंग कंपनी खदान से ओबी हटाने के कार्य में लगी है। जिसमें दर्जनों की संख्या में कार्यरत मजदूर है, जो डम्फर, मशीन आदि चलाने के साथ साथ कंपनी के अन्य कार्य करते जिसके एवज में उक्त आउटसोर्सिंग कंपनी उसके निर्धारित वेतन हर माह भूगतान करती है। मगर मिली जानकारी के अनुसार उक्त आउटसोर्सिंग कंपनी द्वारा पिछले कुछ माह से वेतन का भूगतान अपने मजदूरों व आपरेटरों को नही किया है। जिसको लेकर मजदूरों द्वारा कई बार साइड पर मौजूद कंपनी के लोगो से बात की मगर जब बात नही बनी तो आज यानी सोमवार को प्रथम पाली में ही मजदूरों ने आउटसोर्सिंग के कार्य को बाधित कर वही धरना पर बैठ गए। इसके बाद कंपनी के बीच बेचैनी बढ़ी और कार्य स्थल पर मौजूद कंपनी के लोगो ने कंपनी के उपर के लोगो से सम्पर्क कर उन्हें वस्तु स्थिति से अवगत करवाया। उन्ही के दिशा निर्देशों पर मजदूरों से अधिकारियों ने वार्ता की जो सफल रही और मजदूर कार्य पर लौटे। इस मामले में ना तो आउटसोर्सिंग कंपनी के लोगो ने मिडिया से बात की और ना ही कार्यरत मजदूरों ने। ऐसे मजदूरों की माने तो कंपनी आज शाम तक हम मजदूरों का वेतन भूगतान कर देगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User