सीसीएल कथारा वाशरी का रिजेक्ट सेल कभी भी बन सकता है, हादसे का बड़ा सबब

मुख्य मार्ग दोनो किनारों पर लगी रहती है, ट्रकों की कतार, स्कूल आने जाने वाले छात्र-छात्राओं के लिए यह बना है खतरा इन दिनों सीसीएल कथारा प्रक्षेत्र के कथारा वाशरी मे रिजेक्ट सेल चालू है मगर यह सेल में लोड लेने आने वाले ट्रकों के कारण कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। यह हम नही कह रहे हैं। बल्कि वह

Mar 07, 2024 - 13:04
Updated: 2 years ago
0 0
IMG-20240307-WA0048.jpg

मुख्य मार्ग दोनो किनारों पर लगी रहती है, ट्रकों की कतार, स्कूल आने जाने वाले छात्र-छात्राओं के लिए यह बना है खतरा

इन दिनों सीसीएल कथारा प्रक्षेत्र के कथारा वाशरी मे रिजेक्ट सेल चालू है मगर यह सेल में लोड लेने आने वाले ट्रकों के कारण कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। यह हम नही कह रहे हैं। बल्कि वहां की स्थिति इस बात को साफ साफ दर्शाता है। मिली जानकारी के के अनुसार रिजेक्ट सेल इन दिनों बंद सीपीपी प्लांट के सामने स्थित 19 डी स्टाॅक से चल रहा है। जिस कारण सीपीपी प्लांट यानी रेलवे काॅलोनी और असनापानी आने जाने वाले मुख्य मार्ग के दोनों किनारों पर रिजेक्ट लोड लेने आने वाले ट्रकों की बेतरतीब खड़ा कर मार्ग को पुरी तरह अवरुद्ध कर दिया जाता है। जिस कारण इस मार्ग से छोटी बड़ी गाड़ियों की बाते तो दुर बाइक आदि गुजरना भी दुभर हो जाता है। कभी कभी कथारा ओपी पुलिस यहां पहुच उक्त ट्रकों के चालकों को हिदायत देती नजर आती है मगर उनके जाते ही फिर वही आपाधापी देखने को मिलती है। हालांकि तस्वीर सारी वस्तू स्थिति बताने के लिए काफी है मगर इस मामले में कथारा वाशरी परियोजना पदाधिकारी पुरी तरह मौन धारण कर रखी है। काॅलोनी वासियों की माने तो जब से सड़कों पर इन ट्रकों ने अतिक्रमण किया है। तब से स्कूल बस बच्चों को लेने काॅलोनी आना लगभग छोड़ दिया है। इतना ही नहीं बच्चो के अभिभावकगण भी किसी अनहोनी के भय से भयभीत रहते हैं। अब सवाल उठता है कि ऐसे क्यो होता है, तो बताते चले की कुछ दबंग किस्म के डीओ धारक और ट्रक मालिक पहले ही लोडिंग पेपर बनवा लेते हैं और पिछे खड़े अपने ट्रक को जबरन आगे करना चाहते हैं और इसी प्रक्रिया में इस मार्ग पर अधिकांश जाम व अव्यवस्था कायम रहता है। लोगो की माने तो अगर जल्द ही प्रबंधन और स्थानीय पुलिस प्रशासन ने इस ओर ध्यान नहीं दिया तो कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। जिसके जिम्मेदार सिर्फ और सिर्फ कथारा वाशरी प्रबंधन ही होगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User