सीसीएल बेरमो कोयलांचल के तीनों प्रक्षेत्रो में कैजुवल वैकेंसी निकाले प्रबंधन : छोटू रवानी

भारतीय जनता पार्टी फुसरो नगर मंडल ओबीसी मोर्चा मंत्री छोटू कुमार रवानी ने बेरमो में सीसीएल के तीनों क्षेत्र ढोरी के जीएम रंजय कुमार सिन्हा, बीएंडके जीएम के रामाकृष्ण तथा कथारा के जीएम संजय कुमार से बेरोजगार युवाओं के लिए कैजुअल बहाली की मांग की है। उसने कहा कि बेरमो अंतर्गत तीनों सीसीएल क्षेत्र में

Jul 23, 2024 - 08:41
Updated: 2 years ago
0 0
sghsdvhg.jpg

भारतीय जनता पार्टी फुसरो नगर मंडल ओबीसी मोर्चा मंत्री छोटू कुमार रवानी ने बेरमो में सीसीएल के तीनों क्षेत्र ढोरी के जीएम रंजय कुमार सिन्हा, बीएंडके जीएम के रामाकृष्ण तथा कथारा के जीएम संजय कुमार से बेरोजगार युवाओं के लिए कैजुअल बहाली की मांग की है। उसने कहा कि बेरमो अंतर्गत तीनों सीसीएल क्षेत्र में रहने वाले युवा पढ़ लिख बेरोजगारी का दंश झेल रहे है। डिग्रियां होने के बावजूद उन्हें रोजगार नही मिल रहा है। कहा कि बेरमो में ना किसी तरह की फैक्ट्री है ना ही कोई वैसी कंपनी है जो युवाओं को रोजगार दे सके। इसके परिणाम स्वरूप युवा रोजगार की तलास में झारखंड के बाहर पलायन कर रहे है। कहा कि झारखंड में खनिज संपदा का भरमार है। यहां कोयला, अबरक, गैस, लोहा, तांबा, स्टील प्लांट होते हुए भी यहां के शिक्षित नौजवान रोजगार के लिए दर-दर भटक रहे हैं। अब यह समस्या गंभीर बनते जा रहा है। इस पर झारखंड सरकार का भी कोई ध्यान नहीं है। उन्होंने सीसीएल के तीनों जीएम से आग्रह करते हुए कहा कि इस समस्या को गंभीरता से ले और बेरोजगारों को कैजुअल बहाली ले। युवाओं की डिग्री मैट्रिक, इंटर, स्नातक, डिग्री, डिप्लोमा, टेक्निकल आईटीआई, माइनिंग सर्वे, माइनिंग सरदार, मैकेनिकल जॉब या कंप्यूटर ऑपरेटर के आधार पर कैजुअल में बहाली निकला जाए। इससे युवा अपने घर में रह कर रोजगार पा सकते है और अपने घर परिवार का पालन पोषण कर सकते है। कहा कि कैजुअल वैकेंसी निकालने पर सीसीएल का प्रोडक्शन भी बढ़ेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User