सीसीएल सीएमडी के साथ इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर दुबे जी की वार्ता

सीसीएल मुख्यालय रांची में राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ के पदाधिकारियों की सीसीएल सीएमडी के साथ परिचयात्मक बैठक हुई। जिसमें मुख्य रूप से इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री चंद्रशेखर दुबे एवं बरुण सिंह उपस्थित हुए। बैठक में राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ सीसीएल के सभी एरिया से क्षेत्रीय अध्यक्ष एव

Jun 07, 2024 - 14:37
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-06-07-at-7.11.03-PM.jpeg

सीसीएल मुख्यालय रांची में राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ के पदाधिकारियों की सीसीएल सीएमडी के साथ परिचयात्मक बैठक हुई। जिसमें मुख्य रूप से इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री चंद्रशेखर दुबे एवं बरुण सिंह उपस्थित हुए। बैठक में राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ सीसीएल के सभी एरिया से क्षेत्रीय अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय सचिव उपस्थित थे। सीसीएल के सीएमडी नीलेंदु कुमार सिंह से सभी यूनियन के पदाधिकारियों का परिचय कराया गया। परिचय के बाद सीसीएल में व्याप्त मजदूरों की समस्याओं पर चर्चा हुई। चंद्रशेखर दुबे ने कहा हमारा यूनियन पूरे सीरियल में आपको मदद करेगा, साथ ही साथ आपको मजदूर समस्याओं पर ध्यान देना होगा और उसका समाधान करना हुआ। राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ के सचिव बरुण कुमार सिंह समस्याओं की चर्चा करते हुए कहा कि सीसीएल में बीमार मजदूरों को मनचाहा इन पैनल हॉस्पिटल में नही भेजा जाता है तथा जो मरीज किडनी पेशंट हैं, उन्हें डायलिसिस कराने के लिए हर महीना अप्रूवल लेना पड़ता है। जिससे रोगियों को काफी परेशानी होती है। सीएमडी ने दोनों मामलों पर कहा कि अब इसकी शिकायत आगे नहीं मिलेगी। श्री सिंह कथारा क्षेत्र की समस्याओं की चर्चा करते हुए कहा कि जरंगडीह कोलियरी में एक ही शोवेल मशीन है, जिसे हटाया जा रहा है इसे रोका जाए। हॉस्पिटल में नर्स नहीं है। गोविंदपुर भूमिगत खदान के 197 पीस रेट मजदूरों का एरियर भुगतान में गड़बड़ी हुआ है तथा पांच माह का अंडर ग्राउंड अलाउंस भी छोड़ दिया गया है। अवकाश प्राप्त श्रमिकों को ग्रेच्युटी समय पर भुगतान नहीं किया जा रहा है। इस पर सीएमडी ने उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। बैठक में चंद्रशेखर दुबे के अलावा वरुण कुमार सिंह, बच्चन पांडेय, अशोक कुमार ओझा, आर पी सिंह, मिथिलेश दुबे, बी एन पांडे, राजेंद्र चौधरी, अख्तर आजाद, बी के श्रीवास्तव, पंकज दुबे, राजकुमार साव, सतीश पांडे, ज्या आलम, सुनील सिंह, ओमप्रकाश प्रजापति आदि लोग मुख्य रूप से उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User