सीसीएल सीकेएस ने मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

रविवार को सीसीएल कोलियरी कर्मचारी संघ संबंद्ध भारतीय मजदूर संघ ढोरी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम में मुख्य के रूप से ढोरी क्षेत्र महाप्रबंधक मनोज कुमार अग्रवाल,16 वीं लोकसभा सभा सांसद रविंद्र कुमार पांडे बेरमो प्रमुख गिरिजा देवी, नीतू सिंह, अर्चना सिंह, रेखा,

Mar 10, 2024 - 11:42
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-03-10-at-4.53.19-PM.jpeg

रविवार को सीसीएल कोलियरी कर्मचारी संघ संबंद्ध भारतीय मजदूर संघ ढोरी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम में मुख्य के रूप से ढोरी क्षेत्र महाप्रबंधक मनोज कुमार अग्रवाल,16 वीं लोकसभा सभा सांसद रविंद्र कुमार पांडे बेरमो प्रमुख गिरिजा देवी, नीतू सिंह, अर्चना सिंह, रेखा, सहित दर्जनो सीसीएल महिला कर्मी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष कुलदीप एवं संचालन क्षेत्रीय सचिव विनय कुमार सिंह द्वारा किया गया। उक्त मौके पर सीसीएल सीकेएस के कार्यकारी अध्यक्ष सह संयुक्त सलाहकार संचालन समिति सदस्य रवीन्द्र कुमार मिश्रा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। वही कार्यक्रम का शुरुआत रवींद्र कुमार मिश्रा, विनय कुमार सिंह एवं कुलदीप ने सभी अतिथियों को अंग वस्त्र पुष्प-गुच्छ एवं मोमेंटो देकर स्वागत किया। वही महाप्रबंधक मनोज कुमार अग्रवाल ने कहा कि आज भारतीय मजदूर संघ प्रत्येक वर्ष के भांति इस वर्ष भी बड़े धूमधाम से महिला दिवस मना रही है। आज के दिन हमलोग अपने मातृव शक्ति का सम्मान कर समाज में मातृव शक्ति की आंतरिक अनुभूति को समाज के बीच भारतीय मजदूर संघ के द्वारा अवगत कराया जाता है कि आज की महिला किस प्रकार देश विदेश एवं अपने घर मे परचम लहरा रही है। हमारी मातृव शक्ति हर प्रकार की अभिनय का परिचय समाज मे अपने योग्यता के आधार पर अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रही है।

वेगेर मातृव शक्ति के यह समाज अधूरा है। वही रविन्द्र पांडे ने कहा कि हमलोग अपने मानसिकता में बदलाव करे और महिला सशक्तिकरण पर विशेष रूप से ध्यानाकर्षित करते हुए अपने बेटियों को शिक्षित करे वही रवीन्द्र मिश्रा ने कहा कि मातृव शक्ति की अनेको रूप है और हमारे विकाशील देश मे हर क्षेत्र में हमारी मातृव शक्ति देश, विदेश अपने गृहस्थ जीवन मे परचम लहरा रही है। वही प्रमुख गिरिजा देवी ने कहा आज हमारे देश की महिलाओं हर क्षेत्र में पुरूषों के साथ कंधे से कंधे मिलाकर परचम लहरा रही है। महिला दिवस कार्यक्रम में क्षेत्र के सम्मानित जनप्रतिनिधि कल्पना देवी, शांति देवी, शारदा देवी, अनिता देवी, प्रेमलता ठाकुर के आलावे उक्त मौके पर मुख्य रूप से ढोरी क्षेत्र प्रेमलता देवी, सुजाता मुखर्जी, सुमिति कुमारी, ज्योति, बशन्ति देवी, सरिता देवी, सीमा देवी, देवी, कौशल्या देवी, सूती, देवकी देवी, नीरा देवी, लक्ष्मी देवी, नुनुचंद महतो, अजय सिंह, प्रमोद शर्मा, बिरेन्द्र गुप्ता, प्रमोद कुमार गौतम, मिथलेश चौहान, ललन मल्लह, शरद कुमार, संदीप ओराँव, गब्बर सिंह आदि उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User