सीसीएल सीकेएस ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

सीसीएल कोलियरी कर्मचारी संघ संबद्ध भारतीय मजदूर संघ ढोरी ने जीएम ऑफिस ढोरी के सभागार में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया। अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष कुलदीप एवं संचालन क्षेत्रीय सचिव विनय कुमार सिंह ने किया। अतिथि गिरीडीह के पूर्व सांसद रवींद्र कुमार पांडेय, ढोरी जीएम मनोज कुमार अग्रवाल, सीसीएल सीके

Mar 10, 2024 - 13:09
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-03-10-at-6.12.51-PM.jpeg

सीसीएल कोलियरी कर्मचारी संघ संबद्ध भारतीय मजदूर संघ ढोरी ने जीएम ऑफिस ढोरी के सभागार में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया। अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष कुलदीप एवं संचालन क्षेत्रीय सचिव विनय कुमार सिंह ने किया। अतिथि गिरीडीह के पूर्व सांसद रवींद्र कुमार पांडेय, ढोरी जीएम मनोज कुमार अग्रवाल, सीसीएल सीकेएस के वरीय उपाध्यक्ष सह वेलफेयर बोर्ड सदस्य रवींद्र कुमार मिश्रा, बेरमो प्रमुख गिरिजा देवी शामिल थे। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर की। समारोह में अतिथियों को अंग वस्त्र, मोमेंटो एवं पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया। गिरीडीह के पूर्व सांसद श्री पांडेय ने बताया कि रविंद्र मिश्रा को बीएमएस का राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि आज देश की पहली महिला शिक्षक सावित्रीबाई फुले का भी जन्मदिन है। कहा कि सावित्रीबाई सभी की आलोचना और बहिष्कार करने के बावजूद महिला शिक्षक बनाने का गौरव हासिल की। इससे पता चलता है कि लड़ने की शक्ति केवल महिलाओं में है। कहा कि बेटियों को जैसा आप घर में संस्कार देंगे वैसा वह बनेगी। इस कारण बेटियों का सम्मान घर के संस्कार पर निर्भर है। कहा कि आज बेटी का पता कर उसका भूर्ण हत्या करना सबसे बड़ी दुर्भाग्य की बात है, जो इस तरह का कार्य करते हैं, वैसे परिवार का सामाजिक बहिष्कार होना चाहिए। किसी को भी लड़का और लड़की में कोई फर्क नहीं समझना चाहिए।

जीएम श्री अग्रवाल ने कहा कि हमलोग अपने मातृव शक्ति का सम्मान कर समाज में मातृव शक्ति की आंतरिक अनुभूति को समाज के बीच भारतीय मजदूर संघ के द्वारा अवगत कराया जाता है। कहा कि आज की महिला किस प्रकार देश विदेश एवं अपने घर मे परचम लहरा रही है। हमारी मातृव शक्ति हर प्रकार की अभिनय का परिचय समाज मे अपने योग्यता के आधार पर अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रही है। बिना मातृव शक्ति के यह समाज अधूरा है। सीसीएल सीकेएस के वरीय उपाध्यक्ष सह वेलफेयर बोर्ड सदस्य श्री मिश्रा ने कहा कि मातृव शक्ति की अनेको रूप है और हमारे विकाशील देश मे हर क्षेत्र में हमारी मातृव शक्ति देश- विदेश अपने गृहस्थ जीवन मे परचम लहरा रही है। हमलोग अपने मानसिकता में बदलाव करे और महिला सशक्तिकरण पर विशेष रूप से ध्यानाकर्षित करते हुए अपने बेटियों को शिक्षित करे।

बेरमो प्रमुख गिरिजा देवी, पेटरवार प्रमुख शारदा देवी व चंद्रपुरा के निर्वतमान प्रमुख अनिता गुप्ता ने कहा आज हमारे देश की महिलाओं हर क्षेत्र में पुरूषों के साथ कंधे से कंधे मिलाकर परचम लहरा रही है. महिलाएं देश-विदेश में अपनी सफलता का परचम लहरा रही हैं। भाजपा जिला उपाध्यक्ष अर्चना सिंह, भाजपा नेत्री नीतू सिंह व पिछरी उतरी पंचायत की मुखिया कल्पना देवी ने कहा कि मातृत्व शक्ति के अनेकों रूप है। हमारी मातृत्व शक्ति अपनी काबिलियत की देश- विदेश में अमिट छाप छोड़ रही हैं। बेटियों को शिक्षित करें. कहा कि हमलोग अपनी मानसिकता में बदलाव करे और महिला सशक्तीकरण पर विशेष रूप से ध्यानाकर्षित करते हुए अपने बेटियों को शिक्षित करें। मौके पर बीएमएस नेता ललन मल्लह, संत सिंह, रेखा प्रसाद, शांति देवी, प्रेमलता ठाकुर सुजाता मुखर्जी, सुमिति कुमारी, ज्योति, बसंती देवी, सरिता देवी, सीमा देवी, कौशल्या देवी, सूती, देवकी देवी, नीरा देवी, लक्ष्मी देवी, प्रेमलता देवी, नुनुचंद महतो, अजय सिंह, प्रमोद शर्मा, बिरेन्द्र गुप्ता, प्रमोद कुमार गौतम, मिथलेश चौहान, शरद कुमार, संदीप उराँव, गब्बर सिंह आदि लोग मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User