सीसीएल सुरक्षाकर्मियों का संयुक्त छापामारी अभियान

दो मोटरसाइकिल, एक साइकिल सहित 3 टन चोरी का कोयला बरामद रविवार को अहले सुबह लगभग 5 बजे महाप्रबंधक कथारा क्षेत्र के आदेशानुसार, क्षेत्रीय सुरक्षा पदाधिकारी के नेतृत्व में क्षेत्रीय गस्ती दल एवं जरंगडीह कोलियरी गस्ती दल संयुक्त रूप से जरांगडीह कोलियरी में कोयला चोरों के विरुद्ध औचक छापामारी अभियान चला

Aug 26, 2024 - 12:57
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-08-25-at-4.25.05-PM.jpeg

रविवार को अहले सुबह लगभग 5 बजे महाप्रबंधक कथारा क्षेत्र के आदेशानुसार, क्षेत्रीय सुरक्षा पदाधिकारी के नेतृत्व में क्षेत्रीय गस्ती दल एवं जरंगडीह कोलियरी गस्ती दल संयुक्त रूप से जरांगडीह कोलियरी में कोयला चोरों के विरुद्ध औचक छापामारी अभियान चलाया गया। छापा में गस्ती गाड़ी को देख कोयला चोर भाग खड़े हुए। इसके उपरांत कोयला से लदा 2 मोटरसाइकिल तथा 1 साइकिल को जप्त कर मौके पर ही उसे छतिग्रस्त कर दिया गया। जरांगडीह परियोजना आउटसोर्सिंग के आस पास कोयला चोरों के द्वारा जमा किया गया लगभग 3 टन कोयला को जप्त कर पेलोडर के द्वारा उठाया गया तथा डंपर में लोड कर जरांगडीह कोलियरी कोयला स्टॉक में गिरा दिया गया। इस छापेमारी दल मे नागेश्वर नोनिया ASSI मंटू सिंह HSG भूनेश्वर SR.S/G संतोष जरांगडीह सुरक्षा प्रभारी कन्हैया साव HSG एवं अन्य जवान भी मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User