सुदौली गांव में उत्तर प्रदेश सरकार की पहल पर जनपद के प्रथम डिजिटल डॉक्टर क्लीनिक हुआ शुभारंभ

उत्तर प्रदेश सरकार की पहल पर ग्रामीण क्षेत्र के लिए एक डिजिटल डॉक्टर क्लीनिक का शुभारंभ किया गया है। जिसमें ग्रामीण क्षेत्र हजारों लोग इसका सीधे लाभ ले सकेंगे। दिनांक 16 सितंबर सोमवार को बछरावां विकासखंड के ग्राम सुदौली में डिजिटल डॉक्टर क्लीनिक का शुभारंभ किया गया। उत्तर प्रदेश के ग्रामीण और सुदूर

Sep 17, 2024 - 08:07
Updated: 2 years ago
0 0
rbl-10.jpg

उत्तर प्रदेश सरकार की पहल पर ग्रामीण क्षेत्र के लिए एक डिजिटल डॉक्टर क्लीनिक का शुभारंभ किया गया है। जिसमें ग्रामीण क्षेत्र हजारों लोग इसका सीधे लाभ ले सकेंगे। दिनांक 16 सितंबर सोमवार को बछरावां विकासखंड के ग्राम सुदौली में डिजिटल डॉक्टर क्लीनिक का शुभारंभ किया गया। उत्तर प्रदेश के ग्रामीण और सुदूर क्षेत्रों में योगी सरकार एक बड़ी पहल की है। इस पहल के तहत प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में डिजिटल डॉक्टर क्लिनिक खोले जा रहे हैं, अन्य 19 जनपदों की तरह जिले के बछरावां विकास खंड की सुंदौली ग्राम पंचायत मे परियोजना के नए केंद्र की शुरूआत कंपनी के सीईओ संजय कुमार ने की।

डिजिटल डॉक्टर क्लिनिक एक तरह से प्राइमरी हेल्थ सेंटर है। जहां न केवल आनलाइन वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से शहर के बड़े डॉक्टर से परामर्श मिलेगा। बल्कि हेल्थ केयर असिस्टेंस के साथ ही लैबोरेटरी की भी सुविधा मिलेगी। निजी निवेश के माध्यम से योगी सरकार यह पहल कर रही है। इसका उद्देश्य गांवों और सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य व्यवस्था को सुधारना है, ताकि रियायती दरों पर लोगों को गंभीर से गंभीर बीमारियों में चिकित्सीय परामर्श के साथ ही दवाइयां और पैथोलॉजी टेस्ट की सुविधा मिल सके। ओबदु ग्रुप इस पूरे प्रोजेक्ट को धरातल पर उतार रही है। ग्रुप के फाउंडर और सीईओ संजय कुमार ने बताया, डिजिटल डॉक्टर क्लीनिक के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को काफी फायदा हो रहा है और इस परियोजना को ग्रामीण और सुदूर क्षेत्र की सभी श्रेणी के लोग स्वीकार कर रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि मात्र 30 से 40 रुपए में खून की जांच और 5 मिनट में इसका रिजल्ट आना, ग्रामीण क्षेत्र वासियों के लिए एक बहुत बड़ा बदलाव है। जिसकी वजह से ग्रामीणों का समय बर्बाद होने से तो बचता ही है बल्कि उनको ज्यादा आर्थिक हानि भी नहीं होती है। डिजिटल डॉक्टर क्लिनिक में मिलने वाली सुविधाओं में डिजिटल डॉक्टर क्लिनिक में इलाज के दौरान सभी प्रकार की दवाइयां क्लिनिक के अंदर ही मरीज को बहुत कम रेट पर उपलब्ध कराई जाएंगी। जबकि डिजिटल डॉक्टर क्लिनिक पर डॉक्टरों द्वारा परामर्श देने पर ब्लड टेस्ट मात्र 3 से 5 मिनट में कर लिया जाएगा। जिसकी कीमत मात्र 30 से 40 रुपए होगी। इसमें सभी प्रकार के फीवर प्रोफाइल टेस्ट शामिल होंगे। जैसे मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया, पीलिया, शुगर आदि ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User