सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता व भाजपा नेता ने नाराज होकर खरीदा नामांकन पत्र

रायबरेली में अचानक सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता व भाजपा नेता द्वारा नामांकन पत्र खरीदे जाने से भाजपायों में हड़कंप मच गया। जबकि भारतीय जनता पार्टी ने अपना प्रत्याशी घोषित भी कर दिया किया है। नाराज वरिष्ठ अधिवक्ता के नामांकन पत्र खरीदते ही भाजपा खेमे में हड़कंप मचा हुआ है। आपको बता दे कि आज दिनां

May 02, 2024 - 13:38
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-05-02-at-6.05.57-PM.jpeg

रायबरेली में अचानक सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता व भाजपा नेता द्वारा नामांकन पत्र खरीदे जाने से भाजपायों में हड़कंप मच गया। जबकि भारतीय जनता पार्टी ने अपना प्रत्याशी घोषित भी कर दिया किया है। नाराज वरिष्ठ अधिवक्ता के नामांकन पत्र खरीदते ही भाजपा खेमे में हड़कंप मचा हुआ है। आपको बता दे कि आज दिनांक 2 मई 2024 दिन गुरुवार को रायबरेली जनपद के कलेक्ट्रेट परिसर स्थित डीएम कोर्ट में चल रही पांचवें चरण के लिए 20 मई को होने वाले नामांकन की प्रक्रिया में जहां नामांकन पत्र वितरण के पांचवें दिन भी भाजपा द्वारा पार्टी का प्रत्याशी न घोषित किए जाने से नाराज सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता अजय अग्रवाल ने नामांकन पत्र खरीद लिया है। यही नहीं बीते कई महीनो से क्षेत्र में जा जाकर प्रचार भी कर रहे हैं । गौरतलब है, कि 2014 में रायबरेली से बीजेपी के टिकट पर लोकसभा 36 से चुनाव भी लड़ चुके अजय अग्रवाल के नामांकन पत्र लेने से भाजपा खेमे में हलचल मच गई है। अजय अग्रवाल ने कहा कि नामांकन के लिए मात्र एक दिन शेष बचा है। इसलिए वह नामांकन पत्र लिए हैं। उन्होंने कहा कि वह बीजेपी से संभावित प्रत्याशी भी है और वह शहर कोतवाली क्षेत्र के त्रिपुला चौराहे के पास निजी आवास बनाकर यहां के मतदाता भी बन चुके हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User