सुभाष नगर के बड़े नाले कि सफाई नप द्वारा होने से वार्ड नंबर चार के कॉलोनी वासियों में दिखी खुशी

रिपोर्ट : अविनाश कुमार फुसरो नप क्षेत्र के सुभाष नगर डंपिंग के नीचे वार्ड नंबर 4 के अंतर्गत आने वाले तीन से चार कालोनियों के सीसीएल के क्वार्टर में बरसात के दिनों में बड़े नाले एकमात्र जो अमलों बस्ती से होकर पुराना सुभाष नगर से होकर स्थित क्वार्टरों से होकर बरसात का गंदा पानी बड़े नाले में प्रवेश ह

Jun 14, 2025 - 10:07
Updated: 1 year ago
0 0
WhatsApp-Image-2025-06-14-at-2.54.48-PM.jpeg

रिपोर्ट : अविनाश कुमार

फुसरो नप क्षेत्र के सुभाष नगर डंपिंग के नीचे वार्ड नंबर 4 के अंतर्गत आने वाले तीन से चार कालोनियों के सीसीएल के क्वार्टर में बरसात के दिनों में बड़े नाले एकमात्र जो अमलों बस्ती से होकर पुराना सुभाष नगर से होकर स्थित क्वार्टरों से होकर बरसात का गंदा पानी बड़े नाले में प्रवेश होकर दामोदर नदी तट पर जाती है, जो कि बड़े नाले की सफाई नहीं होने से तीन चार कॉलोनी के क्वार्टर में बरसात का गंदा पानी घरों में घुस जाता है। जिससे कि वहां के लोगों को बहुत ही परेशानी होती है और घर में रखे सामान खराब हो जाते हैं और वहां के महिलाएं पुरुषों और बच्चे को बरसात का पानी घुसने से बहुत तरह का कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था । यह समस्या प्रत्येक साल बनी रहती थी । तभी वहां के लोगों ने समाजसेवी छोटू कुमार रवानी को इस विषय पर अवगत कराया गया और छोटू कुमार रवानी 6 जून 2025 दिन बृहस्पतिवार को सुभाष नगर के बड़े नाले की सफाई के लिए आवेदन पत्र फुसरो नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी राजीव रंजन को उनके कार्यालय में जाकर दिया गया । तभी उन्होंने गंभीरता से लेते हुए। शनिवार को समाजसेवी छोटू कुमार रवानी के नेतृत्व में सुभाषनगर बड़े नाले की सफाई के लिए दश सफाई कर्मियों के भेजा गया। तभी सभी सफाई कर्मियों ने बड़े नाले कि सफाई तन मन से सफाई में लग गए और सफाई हो गया। अब बरसात में उस जगह रह रहे लोगों के क्वार्टरों में बरसात का गंदा पानी नहीं घुसेगा और पुरुषों और महिलाओं बच्चों को इस समस्या से राहत मिलेगी। समाजसेवी छोटू कुमार रवानी और सुभाष नगर वार्ड नंबर 4 स्थित बजरंग मोड़ मंदिर के समीप के काँलोनीवाशियो ने नप क्षेत्र के कार्यपालक पदाधिकारी राजीव रंजन और नप कर्मी राजीव कुमार इस कार्य के लिए आभार जताया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User