सुशासन दल का झारखंड बचाओ क्रांति सेवा समिति में हुआ विलय

रिपोर्ट : अविनाश कुमार झारखंड बचाओ क्रांति सेवा समिति (जेबीकेएसएस) में सुशासन दल का औपचारिक विलय हो गया। इसकी घोषणा शुक्रवार को फुसरो के पटेल चौक स्थित राजशाही बैंकेट हॉल में आयोजित सभा के दौरान की गई। सभा की अध्यक्षता सुशासन दल के अध्यक्ष राम किंकर पांडेय ने की, जबकि संचालन प्रदेश प्रवक्ता मिथुन च

Oct 05, 2024 - 05:14
Updated: 2 years ago
0 0
bermo-1.jpg

रिपोर्ट : अविनाश कुमार

झारखंड बचाओ क्रांति सेवा समिति (जेबीकेएसएस) में सुशासन दल का औपचारिक विलय हो गया। इसकी घोषणा शुक्रवार को फुसरो के पटेल चौक स्थित राजशाही बैंकेट हॉल में आयोजित सभा के दौरान की गई। सभा की अध्यक्षता सुशासन दल के अध्यक्ष राम किंकर पांडेय ने की, जबकि संचालन प्रदेश प्रवक्ता मिथुन चंद्रवंशी ने किया। जेबीकेएसएस के अध्यक्ष संजय मेहता और राम किंकर पांडेय ने बताया कि दोनों दलों की विचारधारा समान है और झारखंड को एक नई दिशा देने के लिए एकजुट होकर आगे बढ़ने का निर्णय लिया गया है।

यह भी पढ़ें : Shardiya Navratri Puja 2024 : नवरात्रि के तीसरे दिन होती है मां चंद्रघंटा की पूजा, आइए जानते हैं माता चंद्रघंटा की पूजा विधि

सभा में सुशासन दल के उपाध्यक्ष नारायण प्रजापति, महामंत्री कुलदीप प्रजापति, डॉ. उमाशंकर पांडेय, जेबीकेएसएस के उपाध्यक्ष अनुराग पांडेय, महामंत्री भुनेश्वर यादव, खतियानी परिवार कल्याण समिति के अध्यक्ष नागेश्वर मेहता समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User