सुहागिन महिलाओ ने की वट-सावित्री की पूजा

फुसरो नप क्षेत्र के विभिन्न स्थानों में गुरुवार को पति के लंबी आयु एवं संकट मुक्त रहने के संकल्प के साथ सुहागिन महिलाओ ने उपवास द्यारण कर वट सावित्री की पूजा- अर्चना की। पूजा- अर्चना के दौरान महिलाओ ने बरगद पेड़ में रक्षा सूत्र बांधकर अपने पति की लंबी आयु व संकट मुक्त रहने की कामना किया। वही महिलाओ न

Jun 06, 2024 - 11:39
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-06-06-at-3.38.37-PM.jpeg

फुसरो नप क्षेत्र के विभिन्न स्थानों में गुरुवार को पति के लंबी आयु एवं संकट मुक्त रहने के संकल्प के साथ सुहागिन महिलाओ ने उपवास द्यारण कर वट सावित्री की पूजा- अर्चना की। पूजा- अर्चना के दौरान महिलाओ ने बरगद पेड़ में रक्षा सूत्र बांधकर अपने पति की लंबी आयु व संकट मुक्त रहने की कामना किया। वही महिलाओ ने पंड़ितो से सती सावित्री व सत्यवान की कथा सुनी।

यहॉ पंडित बिनोद पांडेय, शंकर पांडेय व प्रवीण कुमार पांडेय ने कथा में कहा कि सती सावित्री ने वट वृक्ष की पूजा अर्चना कर अपने मृत पति सत्यवान के प्राण यमराज से वापस ले आई थी, साथ ही अपने सास ससुर का खोया राज्य वापस दिलायी थी। उस दिन से सुहागिन महिलाए अपने पति की लंबी आयु के लिए वट वृक्ष की पूजा अर्चना करते आ रहे है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User