सेन्ट्रल मार्केट बोकारो थर्मल में दवा दुकान का खिड़की तोड़ कर अज्ञात चोरों ने की चोरी

डीवीसी सेन्ट्रल मार्केट बोकारो थर्मल स्थित अमर स्टोर नामक दवा दुकान का खिड़की तोड़ कर अज्ञात चारो ने लगभग 25 हजार रूपए नकदी चोरी कर चलते बने। घटना गुरुवार की देर रात्रि उस वक्त घटी जब दवा दुकान मालिक दुकान में ताला बंद कर घर सोने गया था। घटना की सूचना दवा दुकान मालिक टिंटू कुमार साव को उस वक्त पता च

Feb 02, 2024 - 09:12
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-02-02-at-7.20.07-PM.jpeg

डीवीसी सेन्ट्रल मार्केट बोकारो थर्मल स्थित अमर स्टोर नामक दवा दुकान का खिड़की तोड़ कर अज्ञात चारो ने लगभग 25 हजार रूपए नकदी चोरी कर चलते बने। घटना गुरुवार की देर रात्रि उस वक्त घटी जब दवा दुकान मालिक दुकान में ताला बंद कर घर सोने गया था। घटना की सूचना दवा दुकान मालिक टिंटू कुमार साव को उस वक्त पता चला जब वह शुक्रवार की सुबह दुकान खोला घटना की सूचना दुकान मालिक टिंटू कुमार साव ने बोकारो थर्मल थाना की पुलिस को देकर कार्यवाई की मांग किया है।

वहीं सूचना मिलने के बाद घटना स्थल दल बल के साथ पहुंचे बोकारो थर्मल थाना के एसआई जीतन गुड़िया घटना की जांच कर रहें हैं। घटना के संबंध में दुकान मालिक टिंटू कुमार ने बताया कि दुकान के खिड़की में लगे लोहे का जाली को तोड़ कर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। और कहे कि चोरों ने दुकान के गल्ले में रखे लगभग 25 हजार रुपए नकदी चोरी कर फरार हो गए हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User