सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के सुपरवाइजर पर अभद्र व्यवहार और गाली गलौज करने का लगाया आरोप

फुसरो नगर परिषद फुसरो के अधीन सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्राइवेट कंपनी में कार्य कर रहे चालक एवं सफाई कर्मचारी को सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्राइवेट कंपनी के सुपरवाइजर सरवन कुमार महतो के द्वारा अभद्र भाषा एवं जाति सूचक शब्द के साथ गंदी गंदी गालियां दी जा रही है तथा घर में घुसकर मारने की खुलेआम धमकी दी जा रह

Jan 29, 2025 - 13:17
Updated: 1 year ago
0 0
WhatsApp-Image-2025-01-29-at-6.40.49-PM.jpeg

फुसरो नगर परिषद फुसरो के अधीन सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्राइवेट कंपनी में कार्य कर रहे चालक एवं सफाई कर्मचारी को सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्राइवेट कंपनी के सुपरवाइजर सरवन कुमार महतो के द्वारा अभद्र भाषा एवं जाति सूचक शब्द के साथ गंदी गंदी गालियां दी जा रही है तथा घर में घुसकर मारने की खुलेआम धमकी दी जा रही है एवं चालक एवं सफाई कर्मचारियों ने विरोध करते हुए काम को बंद कर दिया गया है। पूर्व में भी इनके द्वारा चालक एवं सफाई कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार एवं गाली गलौज करता रहा है। पूर्व में भी इसकी सूचना कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद फुसरो एवं पूर्व अध्यक्ष राकेश सिंह एवं उपाध्यक्ष छेदी नोनिया को दी गई थी। सभी के साथ बैठक भी हुई और समझौता भी हुआ लेकिन इस तरह का व्यवहार हमेशा सुपरवाइजर के द्वारा होते रहता है। वहीं उच्च अधिकारी को लेकर भी इसकी जानकारी दी गई है। सफाई कर्मचारियों ने कहा कि जब तक सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के अधिकारियों के साथ वार्तालाप नहीं होता तब तक काम बंद रहेगा। वही भारतीय सुर्दशन समाज महासंघ झारखंड प्रदेश के प्रदेश कोषाध्यक्ष रविन्द्र राम ने कहा कि सफाई कर्मचारियों और ड्राइवर के साथ गाली गलौज करना सही नहीं है। इसकी जाँच होना चाहिए और उचित कार्यवाही होनी चाहिए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User