सर्वस्पर्शी सुझावों के साथ बनेगा भाजपा का संकल्प पत्र : विनय महतो धीरज

मोदी की गारंटी इस देश की जनता का विश्वास है : विनय महतो धीरज रिपोर्ट :- अशोक कुमार महतो भाजपा भारत की एकमात्र ऐसी राजनीतिक पार्टी है जो घोषणा पत्र नहीं बल्कि संकल्प पत्र जारी करती है। विकसित भारत प्रधानमंत्री मोदी का लक्ष्य उक्त बातें भाजपा ग्रामीण जिला उपाध्यक्ष विनय महतो धीरज ने सिल्ली स्थित समा

Mar 01, 2024 - 03:33
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-03-01-at-2.08.49-AM.jpeg

रिपोर्ट :- अशोक कुमार महतो

भाजपा भारत की एकमात्र ऐसी राजनीतिक पार्टी है जो घोषणा पत्र नहीं बल्कि संकल्प पत्र जारी करती है। विकसित भारत प्रधानमंत्री मोदी का लक्ष्य उक्त बातें भाजपा ग्रामीण जिला उपाध्यक्ष विनय महतो धीरज ने सिल्ली स्थित समाधान केंद्र में विकसित भारत मोदी की गारंटी संकल्प पत्र सुझाव अभियान की शुरुआत के दौरान कही। धीरज महतो ने कहा कि मोदी की गारंटी पर देश को विश्वास है। इसी विश्वास लक्ष्य के साथ हमने राष्ट्रीय स्तर पर संकल्प पत्र सुझाव अभियान का शुरूआत किया है। हम अपने संकल्प पत्र में आम जनता से सुझाव वह उनके विचारों को लेने और उसे शामिल कर रहे हैं, ताकि 2047 तक विकसित भारत का संकल्प पूर्ण हो। इतने बड़े संकल्प को पूर्ण करने के लिए हम आम जनता की सुझाव संग्रह भागिता सबसे आवश्यक है। सुझाव संग्रह करने के लिए विभिन्न चरणों में कई कार्यक्रम किया जा रहे हैं। जिसमें हॉट मिलन एवं संवाद एलईडी प्रचार वाहन मिस्ड कॉल और नमो ऐप के माध्यम से यह कार्य किया जाएगा। यह संवाददाता सम्मेलन सिल्ली विधानसभा क्षेत्र के लिए है। जहां कई स्थानों पर सुझाव पंक्तियां लगाई जाएगी। इसके अलावा आम जनता 90 90 2024 पर मिस कॉल करके एवं नमो ऐप पर अपना सुझाव दे सकते हैं। धीरज महतो ने आम जनता से आग्रह किया है। यह अभियान सिर्फ बीजेपी का अभियान नहीं है। यह जन-जन का अभियान है और देश का अभियान अभियान के अंतर्गत पार्टी द्वारा लोकसभा चुनाव 2024 के घोषणा पत्र के लिए यह एक करोड़ से अधिक लोगों को सुझाव उनके आकांक्षाओं और विचारों को शामिल करने का लक्ष्य रखा गया है। प्रेस वार्ता की अध्यक्षता व संचालन सिल्ली मंडल अध्यक्ष विनोद प्रसाद साहू ने किया। मौके पर सृष्टि धार प्रजापति, राजेंद्र प्रसाद साइ, शैलेंद्र बड़ाई, अमित कुमार महतो, गुलाब सिंह अंबुज रजक, पांडे महतो, मिथुन महतो एवं पंकज कुमार महतो आदि मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User