स्वच्छ एवं शांतिपूर्ण मतदान कराने को लेकर डीआईजी ने लिया नक्सल प्रभावित क्षेत्रों का जायजा

बेरमो अनुमंडल अंतर्गत गोमिया प्रखंड के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में स्वच्छ एवं शांतिपूर्ण मतदान हो, इस बात को लेकर बोकारो, कोयला क्षेत्र के डीआईजी सुरेंद्र कुमार झा के द्वारा ललपनिया, जगेश्वर विहार, दनिया, तिलैया, झुमरा पहाड़, रहावन आदि क्षेत्रों का जायजा लिया गया। इस दौरान उनके साथ बेरमो एसडीपीओ वशि

May 14, 2024 - 13:21
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-05-14-at-6.26.34-PM.jpeg

बेरमो अनुमंडल अंतर्गत गोमिया प्रखंड के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में स्वच्छ एवं शांतिपूर्ण मतदान हो, इस बात को लेकर बोकारो, कोयला क्षेत्र के डीआईजी सुरेंद्र कुमार झा के द्वारा ललपनिया, जगेश्वर विहार, दनिया, तिलैया, झुमरा पहाड़, रहावन आदि क्षेत्रों का जायजा लिया गया। इस दौरान उनके साथ बेरमो एसडीपीओ वशिष्ठ नारायण सिंह, गोमिया इंस्पेक्टर महेश प्रसाद सिंह सहित सभी संबंधित थाना के थानाप्रभारी मौजूद थे। उन्होंने नक्सल प्रभावित क्षेत्र के बूथों, फ़ोर्स आवासन स्थान, फ़ोर्स मूवमेंट, नक्सलियो के छुपने के स्थान आदि का जायजा लेते हुए उसकी समीक्षा की। इसके अलावा उन्होंने ग्रामीणों से मुलाक़ात वार्ता कर क्षेत्र की जानकारी प्राप्त की एवं भयमुक्त वातावरण में 25 मई को होने वाले मतदान में बढ़ चढ़कर भाग लेने के लिए उन्हें प्रेरित किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User