स्वांग हवाई अड्डे विवाद पर दर्जा प्राप्त मंत्री संग ग्रामीण मिले एसडीएम से मिले

बेरमो : गोमिया स्वांग हजारी पंचायत अंतर्गत हवाई अड्डा के भूमि पर इको पार्क बनाने मुद्दे पर उत्पन्न हुए विवाद को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी शैलेश कुमार ने अत्यंत पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष योगेंद्र प्रसाद व पंचायत के मुखिया तारामणि भोक्ता सहित दर्जनों ग्रामीणों के साथ बैठक की। दर्जनों ग्रामीणों की उपस्

Feb 13, 2024 - 13:49
Updated: 2 years ago
0 0
IMG-20240213-WA0022.jpg

बेरमो : गोमिया स्वांग हजारी पंचायत अंतर्गत हवाई अड्डा के भूमि पर इको पार्क बनाने मुद्दे पर उत्पन्न हुए विवाद को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी शैलेश कुमार ने अत्यंत पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष योगेंद्र प्रसाद व पंचायत के मुखिया तारामणि भोक्ता सहित दर्जनों ग्रामीणों के साथ बैठक की। दर्जनों ग्रामीणों की उपस्थिति में श्री महतो ने अनुमंडल पदाधिकारी से अनुरोध किया कि इको पार्क का विरोध नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सिर्फ जगह का जो चयन किया गया है, उस जगह से 50 फीट की दूरी पर इको पार्क का निर्माण होने से काम हो जाएगा और हवाई अड्डा स्वरूप बचा रहेगा। हवाई अड्डा धरोहर के रूप में है। जहां सैकड़ो युवा रोजगार के लिए दौड़ का प्रेक्टिस करते हैं। सुबह-शाम बुजुर्ग लोग वॉक करते है। वहां समय-समय पर कई तरह का कार्यक्रम आयोजित किया जाता है और समय पर कई बार हेलीकॉप्टर इमरजेंसी लैंडिंग भी की जाती है। उन्होंने बताया कि उस क्षेत्र मे सिर्फ यही उपयुक्त जगह बची है। अनुमंडल पदाधिकारी शैलेश कुमार ने कहा इको पार्क और हवाई अड्डा के बीच में उत्पन्न विवाद को लेकर सीसीएल के वरीय अधिकारियों से एक बैठक कर विचार विमर्श की जाएगी उसके बाद ही कुछ बताया जा सकता है। वर्तमान स्थिति में कार्य को स्थगित करवा दिया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User