स्व० चंडी चरण बनर्जी (चंडी सर) की 26वीं पुण्यतिथि पर वृक्षारोपण

रिपोर्ट : ललित प्रसाद केंदुआ : डैफोडिलस एकेडमी करकेन्द के संस्थापक स्व0 चंडी चरण बनर्जी (चंडी सर) की 26वीं पुण्यतिथि पर वृक्षारोपण। करकेंद बाजार स्थित डैफोडिल्स एकाडेमी प्रांगण में विद्यालय संस्थापक स्वर्गीय चंडी चरण बनर्जी (चंडी सर) की पुण्यतिथि की स्मृति में एक श्रधांजलि सभा का आयोजन किया गया। सर

Jun 19, 2025 - 12:45
Updated: 1 year ago
0 0
WhatsApp-Image-2025-06-19-at-4.37.03-PM.jpeg

रिपोर्ट : ललित प्रसाद

केंदुआ : डैफोडिलस एकेडमी करकेन्द के संस्थापक स्व0 चंडी चरण बनर्जी (चंडी सर) की 26वीं पुण्यतिथि पर वृक्षारोपण। करकेंद बाजार स्थित डैफोडिल्स एकाडेमी प्रांगण में विद्यालय संस्थापक स्वर्गीय चंडी चरण बनर्जी (चंडी सर) की पुण्यतिथि की स्मृति में एक श्रधांजलि सभा का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम विद्यालय के प्राचार्य श्री तापस बनर्जी ने स्व0 चंडी चरण बनर्जी की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं नमन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। उन्होने स्वर्गीय बनर्जी के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए बताए की स्वः बनर्जी पुटकी उच्च विद्यालय पुटकी के गणित शिक्षक थे। उन्होने छात्र-छात्राओ की पढ़ाई में विशेष ध्यान देते थे। छात्रो के बीच उनका एक बिशेष पहचान था। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षकगण एवं शिक्षिकाओं एवं आए हुए अतिथियों ने संस्थापक महोदय की तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हे नमन किया। इस पावन अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री तापस बनर्जी ने अपने सारगर्भित सम्बोधन में उपस्थित जनमानस को उनके पद्चिह्नो पर चलने का आह्वान किया।

उक्त मौके पर भारत सरकार के कार्यक्रम एक पेड़ माँ के नाम के तहत विद्यालय परिसर में 25 पौधों का वृक्षारोपण किया गया। इस कार्यक्रम में अब्दुल गफार,सी. आर. पी. बी.आर. सी, धनबाद भी उपस्थित थे। उन्होंने इको क्लब के तहत एक पेड़ माँ के नाम को सफल बनाया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय परिवार के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओ का सराहनीय योगदान रहा। प्राचार्य के धन्यवाद ज्ञापन के साथ सभा का समापन किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User