हम जितने लाभार्थियों से मिलेंगे पार्टी उतनी ही मजबूत होगी : टुनटुन तिवारी

भाजपा फुसरो मंडल के तत्वावधान गुरूवार को फुसरो नगर परिषद क्षेत्र अतंर्गत वार्ड संख्या 5 स्थित सुभाष नगर के बूथ संख्या 92 में भाजपा नेता विकास कुमार सिंह ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के आदेशानुसार घर-घर जाकर महासंपर्क का अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता लाभार्थी के घर जा

Mar 14, 2024 - 10:47
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-03-14-at-3.08.24-PM.jpeg

भाजपा फुसरो मंडल के तत्वावधान गुरूवार को फुसरो नगर परिषद क्षेत्र अतंर्गत वार्ड संख्या 5 स्थित सुभाष नगर के बूथ संख्या 92 में भाजपा नेता विकास कुमार सिंह ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के आदेशानुसार घर-घर जाकर महासंपर्क का अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता लाभार्थी के घर जा रहे है और उन्हें केन्द्र सरकार की योजनाओं की जानकारी दे रहे है। इस कार्यक्रम के प्रभारी अनुसूचित मोर्चा के अध्यक्ष चंदन राम और बूथ अध्यक्ष टिंकू तिवारी ने कहा कि प्रदेश सरकार की किसी न किसी योजना से हर व्यक्ति लाभान्वित है। कहा कि भाजपा तीसरी बार केंद्र में सरकार बनाने के लिए पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को अपना 100 दिन का समय देना होगा। मंडल महामंत्री टुनटुन तिवारी ने कहा कि हम जितने लाभार्थियों से मिलेंगे पार्टी उतनी ही मजबूत होगी और पिछले चुनाव से ज्यादा इस बार मत पाने में सफल होंगे। देश में भाजपा का जनाधार बढ़ रहा है, हमें 400 सीट पाने में कठिनाई नहीं होगी। इस दौरान हेमलाल कुमार, मुकेश कुमार, शिव कुमार, रंजीत कुमार साह सहित कई पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User