हरदासपुर दक्षिणी माइनर कटने से सैकड़ो बीघा गेहूं की फसल जलमग्न

रायबरेली में नहर विभाग के लापरवाही के चलते सैकड़ो बीघा फसल जलमग्न हो गई। जिसको लेकर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि की शिकायत पर कई घंटे बाद पहुंची विभागीय टीम ने बह रहे पानी को बंद करवाया। आपको बता दे कि आज दिनांक 29 दिसंबर 2024 दिन, रविवार को समय करीब 4:00 बजे रायबरेली जनपद के सदर तहसील के अंतर्गत आने वाले

Dec 29, 2024 - 14:05
Updated: 2 years ago
0 0
rbl-20.jpg

रायबरेली में नहर विभाग के लापरवाही के चलते सैकड़ो बीघा फसल जलमग्न हो गई। जिसको लेकर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि की शिकायत पर कई घंटे बाद पहुंची विभागीय टीम ने बह रहे पानी को बंद करवाया। आपको बता दे कि आज दिनांक 29 दिसंबर 2024 दिन, रविवार को समय करीब 4:00 बजे रायबरेली जनपद के सदर तहसील के अंतर्गत आने वाले डिडौली ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राजकुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि हमारे ग्रामसभा से निकलने वाली हरदासपुर दक्षिणी माइनर की साफ सफाई न होने के चलते यह हर वर्ष नहर कट जाती है। जिसकी वजह से दर्जनों किसानों के खेतों में बोई गई फसल का नुकसान होता है हर वर्ष करीब 10 लाख रुपए का नुकसान होना बताया जा रहा है। इस बार भी नहर काटने से सैकड़ो बीके फसल जल मग्न हो गई। जिसकी वजह से किसानों के द्वारा बोई गई गेहूं की फसल का नुकसान हुआ है। ग्राम प्रधान ने बताया कि सूचना देने के बाद भी नहर विभाग के अधिकारी व कर्मचारी नहीं पहुंचे मामले की शिकायत जिला अधिकारी से की गई तो कई घंटे बाद पहुंचे विभागीय अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर कटी हुई नहर को बंद कराया, लेकिन तब तक करीब 10 से 12 लाख रुपए का किसानों नुकसान हो गया। जिसकी भरपाई कोई भी आलाधिकारी नहीं करता है हर बार किसानों को ही विभागीय अधिकारियों की लापरवाही का दंश झेलना पड़ता है। ग्राम प्रधान प्रतिनिड ने कहा है कि अगर इस बार नहर का सही से दुरुस्ती करण न कराया गया तो मुख्यमंत्री से भी मामले की शिकायत की जाएगी नहर काटने से ग्राम सभा की विभिन्न संपत्तियां नष्ट हो जाती है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User