हाथी के हमले से घायल महिलाओं की भी हुई मौत, सदमे में गांव वाले

बेरमो : झुंड से बिछड़े हाथी के हमले से घायल दो लोगों की भी मौत इलाज के दौरान हो गई। ज्ञात हो कि रविवार की सुबह अपने झुंड से बिछड़े हुए एक हाथी ने ललपनिया थाना क्षेत्र के कोदवाटांड में 3 लोगों को कुचल दिया था। जिससे कोदवाटांड निवासी 65 वर्षीय सनू मांझी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। वहीं दो महिलाओं चै

Feb 25, 2024 - 13:41
Updated: 2 years ago
0 0
IMG-20240225-WA0020.jpg

बेरमो : झुंड से बिछड़े हाथी के हमले से घायल दो लोगों की भी मौत इलाज के दौरान हो गई। ज्ञात हो कि रविवार की सुबह अपने झुंड से बिछड़े हुए एक हाथी ने ललपनिया थाना क्षेत्र के कोदवाटांड में 3 लोगों को कुचल दिया था। जिससे कोदवाटांड निवासी 65 वर्षीय सनू मांझी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। वहीं दो महिलाओं चैलियाटांड की सुहानी हेम्ब्रम और ललपनिया निवासी मंजरी देवी की इलाज के दौरान मौत हो गई।  बता दें कि इलाज के दौरान बोकारो के सदर अस्पताल में एक महिला की मौत हो गई और एक महिला को इलाज के लिए रांची भेजा गया था। उसकी मौत भी रास्ते में ही हो गयी। तीन लोगों की मौत से ग्रामीण सदमे में हैं। बताया जा रहा है कि तुलबूल में सुहानी हेंब्रम कुंआ से पानी लाने गई थी। वहीं, मंजरी देवी ललपनिया के जंगल से लकड़ी लाने गई थी। इसी दौरान झुंड से बिछड़े हाथी ने उन्हे कुचल दिया। संनू मांझी भी सुबह शौच के लिए गये थे, इसी दौरान हाथी ने उन्हे भी कुचल दिया जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User