हादसे में एक बाइक पर सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल में भर्ती

रायबरेली में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। यहां एक बाइक पर सवार 4 लोगों ने दूसरी बाइक को बचाने के चक्कर में हादसे के हुए शिकार हैं। अनियंत्रित बाइक खाई में पलटी जिसमे चार लोग घायल हो गए हैं। एक की हालत गंभीर।आपको बता दे कि आज दिनांक 11 अप्रैल 2024 दिन गुरुवार रायबरेली जनपद के डीह थाना क्षेत्र

Apr 11, 2024 - 15:31
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-04-11-at-8.17.19-PM.jpeg

रायबरेली में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। यहां एक बाइक पर सवार 4 लोगों ने दूसरी बाइक को बचाने के चक्कर में हादसे के हुए शिकार हैं। अनियंत्रित बाइक खाई में पलटी जिसमे चार लोग घायल हो गए हैं। एक की हालत गंभीर।आपको बता दे कि आज दिनांक 11 अप्रैल 2024 दिन गुरुवार रायबरेली जनपद के डीह थाना क्षेत्र के अंतर्गत मऊ गांव के पास एक बाइक पर सवार चार लोग जा रहे थे। तभी सामने से आ रही बाइक को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर खाई में जाकर पलट गए। जिसमें एक बाइक पर सवार चारों लोग घायल हो गए घायलों को इलाज के लिए रायबरेली के जिला अस्पताल लाया गया है। यहां भर्ती कर उनका इलाज किया जा रहा है। जिला अस्पताल में तैनात चिकित्सक डॉक्टर अतुल पांडे ने बताया है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डीह से चार पेशेंट रेफर होकर जिला अस्पताल आए हैं। जिसमें निर्मला,जोखू,गायत्री रमेश, सड़क हादसे के शिकार हुए हैं। जिनको भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। वही इसमें एक की हालत ज्यादा गंभीर है। भारती कर सभी का इलाज किया जा रहा है। वहीं दूसरे बाइक सवार सुरक्षित है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User