होसिर यूथ सेंटर में आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन

गोमिया प्रखड अंतर्गत युथ सेंटर होसिर में मंगलवार को होसिर पश्चिमी एवं होसिरपूर्वी पंचायत का संयुक्त रूपसे आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम के तहत जनता दरबार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उदघाटन गोमिया बीडीओ महादेव महतो एवं सीओ प्रदीप कुमार महतो, मुखिया पार्वती देवी एवं मुखिया सावित्री

Sep 10, 2024 - 14:13
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-09-10-at-6.57.46-PM.jpeg

गोमिया प्रखड अंतर्गत युथ सेंटर होसिर में मंगलवार को होसिर पश्चिमी एवं होसिरपूर्वी पंचायत का संयुक्त रूपसे आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम के तहत जनता दरबार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उदघाटन गोमिया बीडीओ महादेव महतो एवं सीओ प्रदीप कुमार महतो, मुखिया पार्वती देवी एवं मुखिया सावित्री देवी, पंसस महेश रविदास एवं गीता देवी ने संयुक्त रूप से दिप प्रज्वलित कर किया गया। मौके पर कॉंग्रेस के रामकिशुन रविदास, उपमुखिया रंजीत साव, वार्ड सदस्य कुंदन कुमार, संतोषी देवी, राजेश्वर साव उपस्थित थे। इस अवसर पर कार्यक्रम में योजनाओं से सम्बंधित जानकारी दिया गया, साथ ही बताया गया कि दोनों पंचायत के हर ग्रामीणों को लाभ पहुंचाने हेतू पंचायत स्तर पर आयोजन किया जा रहा है। शिविरमें आकर योजनाओं की जानकारी प्राप्तकर लाभ उठाए, वही शिविर में जनप्रतिनिधियों द्वारा विभाग के विभिन्न स्टालों का निरीक्षण किया। यहां दोनों पंचायत के विभिन्न योजनाओं का सैकड़ों आवेदन आये। जिसमें से अबुआ आवास योजना, मुख्यमंत्री मंइया सम्मान योजना, अबुआ स्वास्थ्य सुरक्षा, बिजली बिल माफी, मुख्य मंत्री पशुधन योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, स्वास्थ्य जांच, सर्वजन पेंशन योजना, राशन कार्ड संसोधन, राजस्व अभि लेखों, मनरेगा जॉबकार्ड, आधार कार्ड संसोधन, आवासीय जाति, आय व अन्य विभिन्न योजनाओं का निष्पादन किया गया। यहां शिविर कार्यक्रम में गोमिया क्षेत्र के विधायक डॉ लंबोदर महतो शामिल हुए। ततपश्चात शिविर में लगे प्रत्येक स्टॉलों का उन्होंने निरीक्षण किए। मौके पर मुखिया पार्वती देवी व मुखिया सावित्री देवी की नेतृत्व में विधायक डॉ. श्री महतो को बुक्के देकर स्वागत किया गया। इस कार्यक्रम में उपमुखिया रंजीत साव, मोहन साव, राज कुमार रविदास, दिपक साव, छोटी यादव, परमेश्वर रविदास, उमेश यादव, महावीर प्रजापति समेत दर्जनों थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User