अनुमंडलीय अस्पताल फुसरो में हड़तालित स्वास्थ्य कर्मियों ने धरना स्थल पर ही किया रोजा इफ्तार, राज्य के स्वास्थ्य मंत्री के सद्बुद्धि के लिए दुआएं मांगी

धरना स्थल से भाईचारे का भी संदेश दिया रिपोर्ट : अविनाश कुमार अनुमंडलीय अस्पताल फुसरो में शनिवार को हड़तालित स्वास्थ्य कर्मियों ने धरना स्थल पर ही रोजा इफ्तार का आयोजन किया। सभी कर्मी एक साथ मिलकर रोजा इफ्तार किए और अपनी मांगों को लेकर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री की सद्बुद्धि के लिए दुआएं मांगी और

Mar 23, 2025 - 13:41
Updated: 1 year ago
0 0
WhatsApp-Image-2025-03-23-at-5.34.38-PM.jpeg

रिपोर्ट : अविनाश कुमार

अनुमंडलीय अस्पताल फुसरो में शनिवार को हड़तालित स्वास्थ्य कर्मियों ने धरना स्थल पर ही रोजा इफ्तार का आयोजन किया। सभी कर्मी एक साथ मिलकर रोजा इफ्तार किए और अपनी मांगों को लेकर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री की सद्बुद्धि के लिए दुआएं मांगी और एक साथ रोजा इफ्तार कर आपसी भाईचारे का संदेश भी धरना स्थल से देने का काम किया। अनुमंडलीय अस्पताल आउटसोर्सिंग स्वास्थ्य कर्मी के अध्यक्ष दीपक कुमार ने कहा, रमजान के पवित्र महीना में खुदा ईश्वर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री को सद्बुद्धि दे धरना स्थल पर आज हम सभी हड़तालित कर्मी एक साथ मिलकर रोजा इफ्तार किए और मंत्री जी के सद्बुद्धि के लिए दुआएं मांगी। कहा कि इस पाक महीने में जकात फितर लोग अदा करते हैं ताकि गरीबों को ज्यादा से ज्यादा आर्थिक लाभ पहुंचाई जाय, बड़ी दुख की बात है कि इस पवित्र महीने में हम लोगों को अपनी मजदूरी के भुगतान के लिए आंदोलन करना पड़ रहा है। कहा कि धरना स्थल से हम लोगों ने आपसी भाईचारे का संदेश भी देने का एक प्रयास किए। मौके पर सभी हड़तालित स्वास्थ्य कर्मी शामिल थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User