आदिवासी और प्रकृति एक दूसरे के प्रतीक हैं : योगेन्द्र

झारखंड राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष सह गोमिया लोकप्रिय पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद महतो ने रविवार को गोमिया प्रखण्ड अंतर्गत बड़कीपुन्नू के रजरप्पा रोड स्थित सरना स्थल पहुंचे। सार्वजनिक सरना आदिवासी युवा समिति बड़कीपुन्नू द्वारा आयोजित सरना प्रार्थना सभा व झंडागाड़ी कार्यक्रम में बतौर मुख्य अति

Mar 10, 2024 - 12:26
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-03-10-at-5.44.37-PM.jpeg

झारखंड राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष सह गोमिया लोकप्रिय पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद महतो ने रविवार को गोमिया प्रखण्ड अंतर्गत बड़कीपुन्नू के रजरप्पा रोड स्थित सरना स्थल पहुंचे। सार्वजनिक सरना आदिवासी युवा समिति बड़कीपुन्नू द्वारा आयोजित सरना प्रार्थना सभा व झंडागाड़ी कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान में उन्होंने पूजा स्थल में मत्था टेका एवं क्षेत्र की सुख, शांति, समृद्धि एवं उन्नति की मंगलकामना की। उन्होंने आदिवासियों को अवसर की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस दौरान समिति द्वारा मुख्य अतिथि अध्यक्ष श्री महतो जी को पारंपरिक वस्त्र एवं बुके भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। उन्होंने कहाकि आदिवासियों की संस्कृति और परंपरा हजारों सालों से अक्षुण्ण है।

सदियों से आदिवासी संस्कृति और परंपरा का आज भी उसके मूल स्वरूप में ही निर्वाहन कियाजाना गर्व का विषय है। आदिवासी और प्रकृति एक दूसरे के प्रतीक हैं, साथ में पूर्व मुखिया संजय साव, पंचायत समिति सदस्य निमाई सिंह, कुलदीप शर्मा, मुरली साव, मुंशी महतो, शंकर करमली, प्रकाश प्रजापति सहित भारी संख्या में लोग शामिल थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User