इनमोसा परिवार द्वारा वरिष्ठ ओवरमैन विजय कुमार सिंह को दी गई विदाई

बोकारो एवं करगली इनमोसा परिवार की ओर से इनमोसा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष विजय कुमार सिंह को सीसीएल सेवा से सेवानिवृत होने पर करगली स्थित कल्याण मंडप में सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बोकारो एवं करगली क्षेत्र के महाप्रबंधक के रामकृष्ण, एरिया सेफ्टी ऑफिसर कुमार सौरभ, बोकारो कोलियरी के परियोजना पद

Feb 08, 2024 - 04:06
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-02-08-at-1.00.00-PM.jpeg

बोकारो एवं करगली इनमोसा परिवार की ओर से इनमोसा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष विजय कुमार सिंह को सीसीएल सेवा से सेवानिवृत होने पर करगली स्थित कल्याण मंडप में सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बोकारो एवं करगली क्षेत्र के महाप्रबंधक के रामकृष्ण, एरिया सेफ्टी ऑफिसर कुमार सौरभ, बोकारो कोलियरी के परियोजना पदाधिकारी अरविंद शर्मा, प्रबंधक बी पी साहू, खासमहल परियोजना पदाधिकारी के एस गैवाल, प्रबंधक सुमेधानंदन, कथारा क्षेत्र से इनमोसा के हेमंत कुमार, अवधेश कुमार, नौशाद, ढोरी क्षेत्र से पवन सिंह, तुलसी महतो, बोकारो एवं करगली क्षेत्र से अनिल सिंह, निरंजन सिंह, शैलेन्द्र, एस एच पूर्ति एवं क्षेत्र के इनमोसा सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
इस अवसर पर सभी वक्ताओं ने उनके मंगल सेवानिवृत जीवन की कामना की तथा यह उम्मीद जताई की संगठन को उनका मार्गदर्शन अब और भी ज्यादा मिल पाएगा। उन्होंने कुशल नेतृत्व से इन्मोसा को एकजुट रखा और सदस्यों के समस्याओं को प्रबंधन के सामने रख कर उसका निराकरण करवाया। इस अवसर पर विजय कुमार सिंह ने कहा कि नव नियुक्त माइनिंग स्टाफ से यह अपेक्षा है, कि अपने कार्य में तत्पर रहते हुए कंपनी को नई ऊंचाई पर ले जाए, कोल इंडिया नई बुलंदियों को छुएगी तो इसमें कार्य करने वाले सभी लोगो का भविष्य भी उज्वल होगा। माइनिंग स्टाफ की महता को इस बात से अंदाज लगाया जा सकता है, की अभी बहाली सिर्फ माइनिंग स्टाफ की हो रही है। मंच का संचालन क्षेत्रीय सचिव डी पी मौर्य ने किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User