एम्स के वर्चुअल लोकार्पण में पहुंचे सीएम योगी समेत आधा दर्जन केंद्रीय व राज्यमंत्री

रायबरेली एम्स के वर्चुअल लोकार्पण में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री समेत करीब आधा दर्जन केंद्रीय व राज्य स्तरीय मंत्री पहुंचे हैं। जिनकी मौजूदगी में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा गुजरात के राजकोट से वर्चुअल तरीके से जिन पांच एम्स का लोकार्पण किया गया। उसमें रायबरेली एम्स भी शामिल है। आपको ब

Feb 25, 2024 - 14:51
Updated: 2 years ago
0 0
IMG-20240225-WA0039.jpg

रायबरेली एम्स के वर्चुअल लोकार्पण में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री समेत करीब आधा दर्जन केंद्रीय व राज्य स्तरीय मंत्री पहुंचे हैं। जिनकी मौजूदगी में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा गुजरात के राजकोट से वर्चुअल तरीके से जिन पांच एम्स का लोकार्पण किया गया। उसमें रायबरेली एम्स भी शामिल है। आपको बता दे कि आज दिनांक 25 फरवरी 2024 दिन रविवार को रायबरेली जनपद के भदोखर थाना क्षेत्र स्थित दरियापुर के एम्स में आयोजित लोकार्पण व समर्पण कार्यक्रम में यह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत आधा दर्जन केंद्रीय मंत्री व राज्य मंत्री पहुंचे तथा जनपद के विभिन्न विधानसभाओं के विधायक भी मौजूद रहे। इस दौरान वर्चुअल तरीके से गुजरात के राजकोट से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जिन पांच एम्स का लोकार्पण व समर्पण किया गया। उसमें रायबरेली एम्स भी है, योगी सरकार ने एम्स को और नई तकनीकी सुविधाएं भी दी हैं। जिनका लोकार्पण किया गया है। यही नहीं मंच पर बोलते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्षी पार्टियों पर हमला बोलते हुए कहा है कि कामदार और नामदार आपको रायबरेली में दिखाई दे रहा है। गौरतलब है कि 2024 के लोकसभा का चुनाव नजदीक है। जिसका भी बिल्कुल आज रायबरेली से योगी जी ने फूंक दिया है और उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों को जीतने का कार्यकर्ताओं में दम भर दिया है। कार्यक्रम में सीएम योगी के साथ केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल राज्य मंत्री उद्यान दिनेश प्रताप सिंह राज्य मंत्री दया शंकर सिंह दयाल राज्य मंत्री मनकेश्वर शरण सिंह व कई विधायक उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User