एशिया कप ताइक्वांडो चैंपियनशिप में सबा ने जीता सिल्वर मेडल

रायबरेली जिले में एक से बढ़कर एक खिलाड़ी है, जो रायबरेली से लेकर इंटरनेशनल तक अपना परचम लहरा चुके हैं। सबकी अपनी-अपनी अलग सफलता की कहानी है। लेकिन यही की एक गरीब परिवार की रहने वाली बेटी ने अपने दमखम पर जनपद के साथ-साथ विदेश में भी अपना नाम रोशन किया है। खिलाड़ी की मां की मात्रा एक सहारा है। मानसिक

Jun 28, 2024 - 07:31
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-06-27-at-11.35.53-PM.jpeg

रायबरेली जिले में एक से बढ़कर एक खिलाड़ी है, जो रायबरेली से लेकर इंटरनेशनल तक अपना परचम लहरा चुके हैं। सबकी अपनी-अपनी अलग सफलता की कहानी है। लेकिन यही की एक गरीब परिवार की रहने वाली बेटी ने अपने दमखम पर जनपद के साथ-साथ विदेश में भी अपना नाम रोशन किया है। खिलाड़ी की मां की मात्रा एक सहारा है। मानसिक साथ देने के लिए आर्थिक तंगी से जूझ रहे परिवार को चलाते-चलाते मां ने अपनी बेटी को वह हर मुकाम दिलाने की कोशिश की, जो शायद कोई ही मां अपनी बेटी के लिए करता हो। बेटे के लिए तो सभी करते हैं। गौरतलब है, कि शहर कोतवाली क्षेत्र के सब्जी मंडी की रहने वाली सबा बुतुल आब्दी ने एक बार फिर जिले का नाम रोशन किया है। सबा ने एशिया कप ओपन अंतर्राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप 21 जून से 23 जून गोवा इंडिया में सबा बुतूल अपना परचम लहराने के बाद सिल्वर मेडल हासिल किया है। सबा ने एशिया कप में मेडल जीत कर रायबरेली का नाम रोशन कर दिखाया है। इससे पहेली भी थाईलैंड में चैंपियनशिप में भी सिल्वर मेडल आया था, सब्जी मंडी की रहने वाली सबा बताया हैं, की जिला प्रोबेशन अधिकारी रायबरेली जय पाल वर्मा के अथक प्रयास किया है। जिस की वज़ह से गोवा जाना हो पाया है। मेडल जीतने के बाद सभा ने सहयोग करने वाले सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User