एसपी का तबादला होने पर व्यापारियों ने मनाई खुशी

हलोर व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रदीप पटेल ने व्यापारियों के साथ मिलकर रायबरेली पुलिस अधीक्षक अभिषेक अग्रवाल के तबादले पर एक दूसरे को मुंह मीठा कर खुशियां मनाई है। व्यापार मंडल अध्यक्ष हलोर प्रदीप पटेल ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर रायबरेली पुलिस अधीक्षक के तबादले की गुहार ल

Sep 11, 2024 - 15:33
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-09-11-at-8.31.07-PM.jpeg

हलोर व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रदीप पटेल ने व्यापारियों के साथ मिलकर रायबरेली पुलिस अधीक्षक अभिषेक अग्रवाल के तबादले पर एक दूसरे को मुंह मीठा कर खुशियां मनाई है। व्यापार मंडल अध्यक्ष हलोर प्रदीप पटेल ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर रायबरेली पुलिस अधीक्षक के तबादले की गुहार लगाई थी। जिसको मुख्यमंत्री ने संज्ञान में लेते हुए कल 10 सितंबर दिन मंगलवार को रायबरेली पुलिस अधीक्षक अभिषेक अग्रवाल का तबादला किया गया, जिस पर व्यापार मंडल ने मुख्यमंत्री आभार प्रकट किया। व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रदीप पटेल ने बताया कि विगत एक माह से रायबरेली जनपद में अपराधों की बाढ़ से आ गई थी। जिले में बढ़ते अपराध को नियंत्रित करने में जिले के पुलिस कप्तान अभिषेक अग्रवाल नाकाम रहे। बीते एक माह से पूरे जनपद में चोरी व लूट की घटनाएं आम हो गई थी। श्री पटेल ने बताया कि हाल ही में गदागंज के थाना प्रभारी राकेश चंद्र आनंद द्वारा एक निर्दोष व्यापारी को सलाखों के पीछे भेज दिया, जिससे पूरे जनपद के व्यापारियों में गदागंज थाना प्रभारी के प्रति रोष व्याप्त है। व्यापार मंडल अध्यक्ष हलोर प्रदीप पटेल ने डॉक्टर यशवीर सिंह को रायबरेली पुलिस अधीक्षक बनाए जाने पर स्वागत करते हुए कहा कि अब देखना है कि नव आगंतुक पुलिस अधीक्षक डॉक्टर यशवीर सिंह किस तरह अपराध और अपराधियों को नियंत्रण में रखते हैं। पूरे रायबरेली जनपद के व्यापारी व आम जनता ने नव आगंतुक पुलिस अधीक्षक डॉक्टर यशवीर सिंह काफी उम्मीदें पाल रखी है। इस मौके पर कोषाध्यक्ष तेजभान सिंह, संगठन मंत्री श्रीराम, उपाध्यक्ष मोहम्मद हुसैन, उपाध्यक्ष अभिषेक शुक्ला, उपाध्यक्ष रामराज, सदस्य देवेंद्र शुक्ला, सदस्य राम बहादुर वर्मा, संगठन मंत्री गिरधारी लाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक सिंह, महामंत्री बैजनाथ गुप्ता, उपाध्यक्ष याकूब, सदस्य बरकत आदि लोग उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User