औघड़नाथगंज ग्राम में सार्वजनिक खड़ंजे पर दबंगों द्वारा जबरन अवैध निर्माण किए जाने को लेकर एसपी से शिकायत

रायबरेली में बेखौफ दबंगों द्वारा दबंगई के बल पर ग्राम सभा के सार्वजनिक खड़ंजे पर जबरन अवैध रूप से मकान बनाकर उसमें छज्जा निकाले जाने पर पीड़ित व ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर मामले का शिकायती पत्र दिया है और जांच कर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। आपको बता दे कि आज दिनांक 27 जनवरी 202

Jan 27, 2025 - 13:57
Updated: 1 year ago
0 0
rbl-19.jpg

रायबरेली में बेखौफ दबंगों द्वारा दबंगई के बल पर ग्राम सभा के सार्वजनिक खड़ंजे पर जबरन अवैध रूप से मकान बनाकर उसमें छज्जा निकाले जाने पर पीड़ित व ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर मामले का शिकायती पत्र दिया है और जांच कर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। आपको बता दे कि आज दिनांक 27 जनवरी 2025 दिन सोमवार को समय करीब 3:00 बजे रायबरेली जनपद के भदोखर थाना क्षेत्र के औघड़ नाथगंज के रहने वाले निशा देवी पत्नी चंद्रशेखर सहित दर्जनों ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर शिकायती पत्र देते हुए बताया कि गांव के ही रहने वाले द्वारिका प्रसाद व मंजू देवी द्वारा जबरन दबंगई के बल पर ग्राम सभा के सार्वजनिक रास्ते में मकान बनवाया जा रहा और उसमें रास्ते में ही छज्जा निकाला जा रहा है। जिससे गांव को आने वाले वाहन गांव के अंदर नहीं आ पा रहे हैं। जिसको लेकर पीड़ित व ग्रामीणों ने सार्वजनिक रास्ते में अवैध रूप से बंद है। मकान व छज्जा निकाले जाने का विरोध किया तो विपक्षी गाली गलौज करते हुए मारपीट पर आपदा हो गए पीड़ितों ने मामले की शिकायत थाना भदोखर में की थाने की पर पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की थाने में शिकायत के बाद विपक्षी पीड़ित व ग्रामीणों को जान से मारने की धमकी दी है। जिस पर पीड़ित के साथ ग्रामीणों ने एसपी ऑफिस पहुंचकर मामले का शिकायती पत्र दिया है और जांच कार्यवाही किए जाने की मांग की है। पीड़ीतो ने बताया कि अगर समय रहते पुलिस ने कार्रवाई न की तो कोई भी अनहोनी घटना हो सकती है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User