कथारा क्षेत्र के दौर पर आए सीसीएल सीएमडी से मिला आरसीएमयू का प्रतिनिधि मंडल

क्षेत्र के ज्वलंत समस्याओं पर चर्चाउत्पादन और वेलफेयर कंपनी की प्राथमिकता : सीएमडी सीसीएल मुख्यालय में सीसीएल के सीएमडी का पदभार ग्रहण करने के बाद कथारा क्षेत्र के दौर पर पहली बार आए सीसीएल के सीएमडी क्षेत्र के विभिन्न परियोजनाओं के दौर के उपरांत कथारा के अतिथि गृह में क्षेत्र की समस्याओं से अवगत ह

Jul 15, 2024 - 10:25
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-07-15-at-3.24.43-PM.jpeg

सीसीएल मुख्यालय में सीसीएल के सीएमडी का पदभार ग्रहण करने के बाद कथारा क्षेत्र के दौर पर पहली बार आए सीसीएल के सीएमडी क्षेत्र के विभिन्न परियोजनाओं के दौर के उपरांत कथारा के अतिथि गृह में क्षेत्र की समस्याओं से अवगत हुए। इस कड़ी में राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन के क्षेत्रीय अध्यक्ष अजय कुमार सिंह व क्षेत्रीय सचिव विल्सन फ्रांसिस के नेतृत्व में संगठन का प्रतिनिधिमंडल सीसीएल सीएमडी से मिला। जिसमें मजदूरों के वेलफेयर के संबंध में कई मुद्दों पर चर्चा हुई। वहीं कोलियरी के विस्तारीकरण जैसे गंभीर मुद्दों पर चर्चा हुई। सीसीएल के सीएमडी ने कहा सकारात्मक सोच के साथ हम सबों को आगे बढ़ाना है। सामूहिक प्रयास से निर्धारित लक्ष्य को हर हाल में पूरा करना है। इसके लिए यथासंभव मुख्यालय स्तर का सहयोग निश्चित रूप से पूरा किया जाएगा। समय पर करने वाले सिर्फ अधिकारी हो या कर्मचारी उन्हें अपने में सुधार लाने की आवश्यकता है। सर से पानी ऊपर होने पर वैसे लोगों के ऊपर कठोर कार्रवाई करने के लिए बाध्य रहेंगे। प्रतिनिधि मंडल को सी एम डी ने विश्वास दिलाया कि कथारा से हमारा भावनात्मक लगाव है। पूर्व से मुझे कथारा वासी रहने का मुझे सौभाग्य प्राप्त रहा है। उसका भी ख्याल बृहद परिवार के सदस्यों को रखना है। क्षेत्र के उत्पादन में लगातार वृद्धि हो इसका परिणाम देखने को मिलेगा। वहीं प्रतिनिधि मंडल के द्वारा जारंगडीह परियोजना का डाटा ब्लॉक चर्च शिफ्टिंग तथा कथारा परियोजना के लिए माइंस का विस्तारकारण के लिए आवश्यक कदम उठाने के साथ क्षेत्र में बेकार पड़े भवन समुचित उपयोग में लाने युक्त स्थान बिजली से राहत के लिए अतिरिक्त ट्रांसफार्मर श्रमिकों के लिए मजदूर क्लब अस्पताल में उचित इलाज की व्यवस्था अवकाश प्राप्त एवं मृत श्रमिकों के आश्रित को उनके पवन पैसे का भुगतान समय पर किए जाने सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई। प्रतिनिधि मंडल में अजय कुमार सिंह विल्सन फ्रांसिस आशीष चक्रवर्ती चंद्रशेखर प्रसाद धनेश्वर यादव मोहम्मद सनाउल्लाह नसीम अख्तर रणजीत सिंह अमनदीप सिंह सुजीत मिश्रा संतोष सिंन्हा भीखम कुमार देवाशीष आश रवि कुमार संतोष राम गोड द्वारिका शामिल थे। वार्ता के क्रम में क्षेत्र के महाप्रबंधक संजय कुमार उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User