रैयत विस्थापित मोर्चा के जारंगडीह शाखा अध्यक्ष सीसीएल सीएमडी से कि खास मुलाक़ात

उठाये कई मुद्दे, आउटसोर्सिंग मे स्थानीय बेरोजगारों और विस्थापितों की नियोजन पर दिया जोर बीते दिनों सीसीएल कथारा प्रक्षेत्र के जारंगडीह परियोजना के दौरे पर आये सीसीएल के नये सीएमडी निलेन्दु कुमार सिंह जारंगडीह परियोजना के निरीक्षण के बाद सीसीएल कथारा गेस्ट हाउस में रुके जहां क्षेत्र के युनियन नेता क

Jul 15, 2024 - 10:33
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-07-15-at-3.56.09-PM.jpeg

बीते दिनों सीसीएल कथारा प्रक्षेत्र के जारंगडीह परियोजना के दौरे पर आये सीसीएल के नये सीएमडी निलेन्दु कुमार सिंह जारंगडीह परियोजना के निरीक्षण के बाद सीसीएल कथारा गेस्ट हाउस में रुके जहां क्षेत्र के युनियन नेता के अलावे विस्थापित नेताओं ने बारी बारी से सीएमडी श्री सिंह से अपने प्रतिनिधि मंडल के साथ मिले और सभी ने अपनी अपनी समस्याएं और बाते रखी। इसी क्रम में रैयत विस्थापित मोर्चा के जारंगडीह शाखा अध्यक्ष सह झामुमो के वरीय नेता मो इस्लाम अंसारी भी अपने साथियों व समर्थकों के साथ सीएमडी महोदय से मिले और गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया। घंटो वार्ता की जिसमे विस्थापित नेता श्री अंसारी ने क्षेत्र के विभिन्न समस्याओं से सीएमडी साहब को अवगत करवाने के साथ साथ जारंगडीह परियोजना मे विस्थापितों के साथ हो रहे शोषण से भी उन्होंने उन्हें अवगत करवाते हुए निदान की मांग की। श्री अंसारी ने सीएमडी से मुलाक़ात के दौरान इस बात को पुरी सिद्दत से रखा की आउटसोर्सिंग कंपनियों मे किस तरह अधिक से अधिक स्थानीय बेरोजगारों और विस्थापितों को काम मिल सके। सीएमडी से मुलाकात के बाद विस्थापित नेता इस्लाम ने मिडिया से बात करते हुए कहा कि उन्होंने जितनी भी बाते सीसीएल के मुखिया सीएमडी साहब से कही उन्होंने हर बात को काफी ध्यान से सुना और मुझे आश्वासन दिया गया कि आपकी बाते पर सीसीएल हेड हाउस गंभीरता से विचार करेगी और निदान की हर संभव प्रयास किया जायेगा। कुल मिलाकर बीते दिनों कथारा गेस्ट हाउस में सीएमडी साहब से मिलने के लिए लगभग श्रमिक संगठन के नेताओं का तांता लगा रहा वही सीएमडी श्री सिंह ने सभी से मुलाक़ात की किसी को भी निराश नही किया। वही दिन भर मिडिया कर्मियों का भी कथारा गेस्ट हाउस में जमावड़ा लगा रहा। सीएमडी ने मिडिया को भी समय दिया और मिडिया के समक्ष उन्होंने खुलकर अपनी बाते रखी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User