चुनाव में जीत-हार का फैसला बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं की ही बदौलत : पी एन सिंह

लोस चुनाव में बेहतर कार्य के लिए मंडल व बूथ अध्यक्ष सम्मानितभाजपा बेरमो विधानसभा स्तरीय अभिनंदन सह संकल्प सभा संपन्न भारतीय जनता पार्टी की ओर से बेरमो विधानसा स्तरीय अभिनंदन सह संकल्प सभा का आयोजन सोमवार को करगली कल्याण मंडप मे आयोजित किया गया। सर्वप्रथम दीप प्रज्वलित और पंडित दीनदयाल उपाध्याय व डॉ

Jul 15, 2024 - 10:48
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-07-15-at-4.07.51-PM.jpeg

भारतीय जनता पार्टी की ओर से बेरमो विधानसा स्तरीय अभिनंदन सह संकल्प सभा का आयोजन सोमवार को करगली कल्याण मंडप मे आयोजित किया गया। सर्वप्रथम दीप प्रज्वलित और पंडित दीनदयाल उपाध्याय व डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गयी। इसके बाद अतिथियों ने लोकसभा चुनाव में बेहतर कार्य करने वाले बेरमो विधानसभा के पांचों मंडल और बूथ अध्यक्षों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि घनबाद के पूर्व सांसद पशुपतिनाथ सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव में मिली जीत के मद्देनजर पार्टी की ओर से अभिनंदन समारोह आयोजित किया जा रहा है। वहीं आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए यह संकल्प लेने का वक्त है कि राज्य में वर्तमान सरकार को सत्ता से हटकर भाजपा की सरकार बनाई जाए। कहा कि चुनाव में जीत-हार का फैसला बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की बदौलत ही होता है। लोकसभा चुनाव में पार्टी कार्यकर्ता के बदौलत केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार सरकार बनी। उन्होंने कहा कि बूथ कमेटी के सदस्यों की भाजपा में अहम भूमिका है। विशिष्ठ अतिथि गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौघरी और पूर्व सांसद रवींद्र कुमार पांडेय ने लोकसभा चुनाव में बूथ पर डट कर कार्य करने व भारी बहुमत से जीत दिलाने के लिए कार्यकर्ताओ का आभार व्यक्त किया। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का डंका आज देश ही नहीं बल्कि दुनिया में भी बज रहा है। बूथ स्तर के कार्यकर्ता सिर्फ चुनाव के दिन ही नहीं, बल्कि साल के 365 दिन आम लोगों के बीच काम करते हैं। उनकी समस्याओं से रूबरू होते हैं और तत्परता से उसका निदान करते हैं। उन्होंने कहा कि इस बार झारखंड में पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनानी है। इसके लिए सभी को अभी से जुट जाने की जरूरत है। पूर्व विधायक योगेश्वर महतो बाटुल ने कहा कि कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत के बदौलत ही लोकसभा चुनाव में बेरमो विधानसभा क्षेत्र में भाजपा का बेहतर प्रदर्शन रहा। उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार का सपना देकर सत्ता में आने वाली है सरकार आज युवाओं को ही नौकरी बेच रही है। झारखंड में स्थिति ऐसी हो गई है कि सरकार के संरक्षण में बालू, कोयला, गिट्टी और नौकरी बेची जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रखंड कार्यालय में युवाओं से आय प्रमाण पत्र जाति प्रमाण पत्र और अन्य प्रमाण पत्र निर्गत करने के लिए पैसे लिए जा रहे हैं। जिलाध्यक्ष जयदेव राय ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की विचारधारा पर आधारित पार्टी है। कार्यकर्ता ही पार्टी की पूंजी हैं। संचालन अनिल स्वर्णकार ने किया। मौके पर कार्यक्रम संयोजक विनोद महतो, पूर्व जिलाध्यक्ष डाक्टर पहलाद वर्णवाल, जगरनाथ राम व भरत यादव, बेरमो प्रमुख गिरिजा देवी सहित लछमण नायक, वासुदेव मिश्रा, प्रकाश कुमार सिंह, देवीदास, विनोद महतो, अर्चना सिंह, टीनू सिंह, दिनेश यादव, टुनटुन तिवारी, रमेश स्वर्णकार, संजय प्रसाद, सचिन मिश्रा, घनेशवर महतो, सुरेन्द्र गिरि, बैजनाथ सिंह, विकास सिंह, विनय सिंह अनिल गुप्ता, राजेश सिंह, गुरवारी देवी, वीणा देवी, नवल किशोर सिंह, शिवलाल रविदास, सीमा देवी, अशोक रविदास, लालमोहन महतो, रामेश्वर महतो, ओम सिंह, राहुल प्रताप सिंह,आदि काफी संख्या में कार्यकता मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User