कथारा में डांस प्रतियोगिता का आयोजन

बेरमो : कथारा महली बांध में डांस प्रतियोगिता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागी को पुरस्कृत भी किया गया। इस बार कथारा शिव मंदिर पंचायत महली बांध में पूरे धुमधाम व भक्तिभाव के साथ सरस्वती पूजा मनाई गई। इस दौरान आकर्षक विद्युत सज्जा और भव्य पूजा पंडाल का निर्माण कर मां सरस्व

Feb 16, 2024 - 10:51
Updated: 2 years ago
0 0
IMG-20240216-WA0038.jpg

बेरमो : कथारा महली बांध में डांस प्रतियोगिता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागी को पुरस्कृत भी किया गया। इस बार कथारा शिव मंदिर पंचायत महली बांध में पूरे धुमधाम व भक्तिभाव के साथ सरस्वती पूजा मनाई गई। इस दौरान आकर्षक विद्युत सज्जा और भव्य पूजा पंडाल का निर्माण कर मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित की गई। जहां पुरोहितों द्वारा विद्यार्थियों की उपस्थित में पूरे विधि विधान से वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पूजा-अर्चना कराई गई। पूजा अर्चना के दौरान मां सरस्वती सहित अन्य आराध्य देवी-देवताओं के गगनभेदी उदघोष से पूरा क्षेत्र गूंजायमान होता रहा। पूजा के बाद प्रसाद का वितराण किया गया। इस दौरान समिति द्वारा डांस प्रतियोगिता कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन मुख्य अतिथि कथारा ओ पी के सहायक अवर निरीक्षक के एन पाठक पंचायत समिति सदस्य चंद्रदेव यादव, ओ पी के सहायक अवर निरीक्षक संतोष सरदार ने संयुक्त रूप से किया। प्रतियोगिता में बच्चों ने डांस प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। समारोह में अतिथियों ने प्रतियोगिता के सफल विद्यार्थियों को ट्रॉफी, मेडल व उपहार देकर पुरस्कृत किया। मौके पर शिव पंचायतन मंदिर के अध्यक्ष दिनेश यादव उर्फ पंजाबी सचिव लक्ष्मण यादव, एम एन सिंह, कोषाध्यक्ष यदुनंदन यादव, आदित्य गिरी, दीपचंद यादव, राजू मिथिलेश रजवार, तुलसी यादव, छोटी, मनोज, जितेंदर, बिरजू, विक्की, बजरंग, निखिल, दीपक, संजय, कारू गोप, सीताराम साजिद अंसारी, कुंमु यादव ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User