असहाय जनकल्याण पार्टी के पदाधिकारियों ने सुभाष नगर में  किया बैठक

बेरमो : असहाय जनकल्याण पार्टी के पदाधिकारियों ने सुभाष नगर में बैठक किया। बैठक की अध्यक्षता सचिव खिरोद कुमार सिंह ने किया। यहां गरीब, बेवश, असमर्थ व असहाय लोगों की मदद करने के साथ पार्टी की मजबूती को लेकर विचार विमर्श किया गया।. यहाँ मुख्य रूप से मौजूद पार्टी के जिलाध्यक्ष कमलेश कुमार ठाकुर व उपाध्य

Feb 20, 2024 - 13:08
Updated: 2 years ago
0 0
IMG-20240220-WA0014.jpg

बेरमो : असहाय जनकल्याण पार्टी के पदाधिकारियों ने सुभाष नगर में बैठक किया। बैठक की अध्यक्षता सचिव खिरोद कुमार सिंह ने किया। यहां गरीब, बेवश, असमर्थ व असहाय लोगों की मदद करने के साथ पार्टी की मजबूती को लेकर विचार विमर्श किया गया।. यहाँ मुख्य रूप से मौजूद पार्टी के जिलाध्यक्ष कमलेश कुमार ठाकुर व उपाध्यक्ष विरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता आमजनों से मिलकर पार्टी के सिद्धांतो के प्रति जागरूक करे ताकि संगठन को मजबूत बनाया जा सके‌ दे कहा कि आगामी चुनावो की तैयारी जमीनी स्तर पर किया जा रहा है, जिसको लेकर क्षेत्र के सभी वर्ग के लोगों के साथ समन्वय स्थापित करना एवं पार्टी के नीति, सिद्धांत को बताकर ज्यादा से ज्यादा पार्टी संगठन में जोड़ने का काम करेंगे। उन्होंने निजी स्वार्थ से ऊपर उठकर संगठन के हित को प्राथमिकता देने की बात कर पार्टी का संगठन स्तर मजबूत करने का आह्वान किया।. इस दौरान पार्टी में आस्था रखते हुए दर्जनो लोगो ने सदस्यता ग्रहण किया। जिसमे विनोंद उरॉव, निखिल उरॉव, सुनील कुमार, बिनोद नोनिया, विक्की सिंह, धनेश्वर महतो, अनवर असांरी, टेकलाल महतो, तुलसी महतो, दिनेश्वर महतो, उमेश नोनिया, घनश्याम महतो, बाबूलाल, रवि मोरिस, राजेश महतो, जितेंद्र नोनिया, उमेश चौहान, लल्लु चौहान आदि लोग शामिल हुए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User