गोमिया मे माहेर संस्था के द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया

बेरमो : गोमिया के कसवागढ़ा स्थित माहेर संस्था कार्यालय परिसर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। इस अवसर पर कई विदेशी मेहमान भी यहां जुटे। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला परिषद के सदस्य डॉ सुरेन्द राज, गोमिया थाना प्रभारी राजेश रंजन, आईएल थाना प्रभारी देवानंद कुमार, फुसरो नगर परिषद के निवर्तमान वार्ड प

Feb 17, 2024 - 13:21
Updated: 2 years ago
0 0
IMG-20240217-WA0047.jpg

बेरमो : गोमिया के कसवागढ़ा स्थित माहेर संस्था कार्यालय परिसर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। इस अवसर पर कई विदेशी मेहमान भी यहां जुटे। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला परिषद के सदस्य डॉ सुरेन्द राज, गोमिया थाना प्रभारी राजेश रंजन, आईएल थाना प्रभारी देवानंद कुमार, फुसरो नगर परिषद के निवर्तमान वार्ड पार्षद रश्मि सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया गया, वहीं आगत अतिथियों का स्वागत माहेर संस्था के स्टॉप, बच्चे और महिला स्वयं सहायता समूह के कार्यकर्ताओं ने किया। इस मौके पर गोमिया माहेर संस्था की ओर से राजेश कुजूर ने कार्यक्रम की जानकारी दी। इसके बाद संस्था की ओर से चलाये जा रहे सिलाई बुनाई सेंटर के महिलाओं ने अंधविश्वास के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम प्रस्तुत किया। सर्वोदय होम की महिलाओं के द्वारा नृत्य प्रस्तुत भी किया गया। साथ में बच्चों के द्वारा भी कई तरह की झांकियां और झारखंडी सांस्कृतिक डांस और पर्यावरण से संबंधित कई आइटम भी प्रस्तुत की। इस अवसर पर जिला परिषद के सदस्य डॉ सुरेंद्र राज और निवर्तमान वार्ड पार्षद रश्मि सिंह ने कहा कि यह इस क्षेत्र का सौभाग्य है कि माहेर संस्था झारखंड राज्य में महज दो क्षेत्र में कार्यालय है, जिसमें एक गोमिया में है। इस संस्था ने जिस प्रकार गरीबों, असहाय और वंचित महिलाओं और बच्चों की सेवा और शिक्षा का कार्य कर रही है वह तारीफ के काबिल है। उन्होंने कहा कि उनसे भी जो सहयोग हो सकता है वे करने के लिए तत्पर रहते हैं। संस्था के सदस्यो द्वारा निवर्तमान वार्ड पार्षद रश्मि सिंह को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर जर्मनी और ऑस्ट्रिया के विदेशी मेहमान भी शामिल हुए। इस कार्यक्रम में खम्हरा के मुखिया बंटी उरांव एवं रोहित यादव, सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User