तांतरी उतरी पंचायत मे शिव मंदिर के स्थापना दिवस पर किया गया विशेष पूजा का आयोजन

बेरमो : जरीडीह प्रखंड के तांतरी उत्तरी पंचायत के हरिश्वर धाम स्थित शिव मंदिर के स्थापना दिवस पर विशेष पूजा अनुष्ठान का आयोजन किया गया। यहां पुजारी कृष्ण मुरारी पांडेय एवं सहयोगी बलराम पांडेय ने वैदिक मंत्र उच्चारण कर पूजा अनुष्ठान यजमान आशीष मिश्रा एवं उनकी धर्मपत्नी वंदना मिश्रा से संपन्न करवाया। इ

Feb 20, 2024 - 13:13
Updated: 2 years ago
0 0
IMG-20240220-WA0015.jpg

बेरमो : जरीडीह प्रखंड के तांतरी उत्तरी पंचायत के हरिश्वर धाम स्थित शिव मंदिर के स्थापना दिवस पर विशेष पूजा अनुष्ठान का आयोजन किया गया। यहां पुजारी कृष्ण मुरारी पांडेय एवं सहयोगी बलराम पांडेय ने वैदिक मंत्र उच्चारण कर पूजा अनुष्ठान यजमान आशीष मिश्रा एवं उनकी धर्मपत्नी वंदना मिश्रा से संपन्न करवाया। इसमें काफी संख्या में श्रद्धालू महिला पुरूष शामिल हुए। पूजा के बाद प्रसाद का वितरण किया गया। जिसे सैंकडो लोगों ने ग्रहण किया। पूजा अनुष्ठान में उत्तर प्रदेश के वृंदावन से आए श्रीश्री रितेश्वर जी महाराज, मोर पंखी बाबा शामिल होकर भक्तों को आर्शिवाद दिया।इस संबंध में रविंद्र मिश्रा ने बताया कि मंदिर की स्थापना 1972 में उनके पिता कामेश्वरी मिश्रा एवं माता मंजू देवी द्वारा किया गया था। जिसे वर्ष 2023 में पुन: जीर्णोद्धार कर स्थापना किया गया था। मौके पर पूर्व मुखिया निरंजन मिश्रा, उपमुखिया नमीत मिश्रा, मुखिया मिनाक्षी देवी, हिमाचल मिश्रा, ललन मल्लाह, निरमल, निराशा देवी, पुरना देवी, पुर्णीमा देवी, कल्पना देवी, संगीता देवी, रेखा देवी, राकेश मिश्रा, रिंकू मिश्रा, सोस्ती देवी, आदि लोग शामिल हुए। आयोजन को सफल बनाने में मंदिर कमिटी के उग्रेसन मिश्रा, सुबोध मिश्रा, प्रवीण मिश्रा, मुकेश मिश्रा, मदन मिश्रा आदि की अहम भूमिका रही।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User