गोमिया : स्वांग महावीर स्थान में पांच दिवसीय रुद्र महायज्ञ का होगा भव्य आयोजन

गोमिया प्रखंड अंतर्गत स्वांग उत्तरी पंचायत के महावीर स्थान में 30 मार्च से 3 अप्रैल तक पांच दिवसीय रुद्र महायज्ञ का भव्य आयोजन किया जाएगा। इसकी तैयारी शुरू हो गई है। रविवार को मंदिर परिसर से यज्ञ को सफल बनाने के लिए प्रचार वाहन रवाना किया गया। यज्ञ आचार्य संजय पांडेय द्वारा विधिवत पूजा अर्चना करने क

Jan 19, 2025 - 13:06
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2025-01-19-at-2.11.03-PM.jpeg

गोमिया प्रखंड अंतर्गत स्वांग उत्तरी पंचायत के महावीर स्थान में 30 मार्च से 3 अप्रैल तक पांच दिवसीय रुद्र महायज्ञ का भव्य आयोजन किया जाएगा। इसकी तैयारी शुरू हो गई है। रविवार को मंदिर परिसर से यज्ञ को सफल बनाने के लिए प्रचार वाहन रवाना किया गया। यज्ञ आचार्य संजय पांडेय द्वारा विधिवत पूजा अर्चना करने के बाद प्रचार वाहन रवाना हुआ। इस दौरान मंदिर समिति के लोग सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। मौके पर आचार्य संजय पांडेय ने बताया कि महायज्ञ के दौरान वृंदावन से पधारे कथा वाचिका साध्वी लक्ष्मी रामायणी द्वारा कथा प्रस्तुत किया जाएगा। इस अवसर पर विनोद चौधरी, सानू सिंह, बिट्टू रवानी, चिंटू हाडी, विक्रम विश्वकर्मा, रमेश चौहान, गौतम पासवान, गुड्डू मरार, आर्यन रवानी, संजय रवानी, गौतम सिढार समेत अन्य ग्रामिण मौजुद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User