ग्रीपशाह के पुरवा में दबंगों द्वारा एक परिवार के घर में घुसकर की गई मारपीट के मामले में पुलिस ने तीन को किया गिरफ्तार

रायबरेली में पुरानी रंजिश के चलते एक घर में घुसकर पीड़िता व उसकी बेटी तथा उसके बेटे के साथ की गई मारपीट व तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने,तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है और उन पर कार्यवाही करते हुए न्यायिका अभिरक्षा में भेज दिया है। आपको बता दे की आज दिनांक 29 दिसंबर 2024 दिन रविवार को समय करीब

Dec 29, 2024 - 14:25
Updated: 2 years ago
0 0
rbl-21.jpg

रायबरेली में पुरानी रंजिश के चलते एक घर में घुसकर पीड़िता व उसकी बेटी तथा उसके बेटे के साथ की गई मारपीट व तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने,तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है और उन पर कार्यवाही करते हुए न्यायिका अभिरक्षा में भेज दिया है। आपको बता दे की आज दिनांक 29 दिसंबर 2024 दिन रविवार को समय करीब 5:00 बजे रायबरेली जनपद के कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना क्षेत्र के ग्रीपशाह के पुरवा पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों द्वारा एक पीड़ित परिवार के घर में घुसकर मारपीट की गई थी। जिसको लेकर पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर मामले की शिकायत की थी। शिकायत के बाद कोतवाली नगर पुलिस टीम ने तीन लोगों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत करते हुए अजीत श्रीवास्तव पुत्र अरुण कुमार श्रीवास्तव निवासी ग्रीपशाह का पुरवा, रोहित यादव पुत्र दयाशंकर निवासी ग्रीपशाह का पुरवा, तूफान सिंह यादव पुत्र वीर बहादुर सिंह निवासी मखदुमपुर जमुनापुर थाना गदागंज जनपद रायबरेली को गिरफ्तार कर लिया गिरफ्तार अभियुक्तों को कोतवाली नगर कार्यालय पर लाकर अभियोग पंजीकृत करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है व अग्रिम विधि कार्यवाही की जा रही है। अभियुक्तों पर पहले से भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User