छटनी व बकाया वेतन भुगतान न होने पर किया गया उग्र प्रदर्शन

रायबरेली मे छटनी के विरोध में विद्युत उपकेंद्रों पर काम करने वाले संविदा कर्मचारियों ने डीएम कार्यालय मे प्रदर्शन करते हुए जिला अध्यक्ष के साथ अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा है और बकाया भुगतान के लिए भी मांगती है 3 सूत्री मांगों को लेकर यह ज्ञापन सौंपा गया है। कलेक्ट्रेट में शनिवार को उत्तर प्रदे

Apr 26, 2025 - 15:18
Updated: 1 year ago
0 0
WhatsApp-Image-2025-04-26-at-7.09.36-PM.jpeg

रायबरेली मे छटनी के विरोध में विद्युत उपकेंद्रों पर काम करने वाले संविदा कर्मचारियों ने डीएम कार्यालय मे प्रदर्शन करते हुए जिला अध्यक्ष के साथ अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा है और बकाया भुगतान के लिए भी मांगती है 3 सूत्री मांगों को लेकर यह ज्ञापन सौंपा गया है।

कलेक्ट्रेट में शनिवार को उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, अनुज कुमार रावत, विजय कृष्ण चौरसिया, मधुकर सिंह व अरविंद कुमार ने कहा कि संविदा कर्मचारियों से मार्च व अप्रैल में काम कराने के बाद भी उनकी उपस्थिति भेजने में कटौती की जा रही है। यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नरेंद्र सिंह, हरिओम यादव, अभय श्रीवास्तव, रामकुमार पाल, आजम खान, रामस्वरूप, जावेद अख्तर, धर्मेंद्र कुमार, सत्य प्रकाश श्रीवास्तव, प्रमोद कुमार तिवारी, सुजीत कुमार व राजेश यादव ने कहा कि विद्युत उपकेंद्रों के परिचालन व अनुरक्षण के लिए 36 कर्मचारियों को तैनात करने का आदेश है। इसके सापेक्ष अब तक शहरी क्षेत्र में 19 तथा ग्रामीण क्षेत्र में 13 कर्मचारियों को तैनात करने की बात कही जा रही है। इससे एक तरफ जहां पिछले कई वर्षों से काम कर रहे बिजली कर्मी बेरोजगार हो जाएंगे, तो दूसरी ओर शेष कर्मचारियों पर काम का अधिक बोझ होने के कारण दुर्घटनाओं में वृद्धि होगी। इससे विभाग का काम भी प्रभावित होगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User