जनपद स्तरीय गोवंश अनुश्रवण मूल्यांकन समीक्षा समिति की बैठक संपन्न

गोवंशों के उचित संरक्षण व चारागाह की शीघ्र की जाए व्यवस्था : डीएम जिलाधिकारी श्रीमती हर्षिता माथुर ने समस्त अस्थायी, स्थायी गोवंश आश्रय स्थलों, वृहद गो संरक्षण केन्द्रों व कान्हा उपवनों में संरक्षित निराश्रित गोवंशों को वर्तमान में ग्रीष्म ऋतु में हीट-वेव से बचाव के लिये किये गये उपायों तथा उनके भर

Jun 28, 2024 - 07:20
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-06-27-at-7.40.58-PM.jpeg

जिलाधिकारी श्रीमती हर्षिता माथुर ने समस्त अस्थायी, स्थायी गोवंश आश्रय स्थलों, वृहद गो संरक्षण केन्द्रों व कान्हा उपवनों में संरक्षित निराश्रित गोवंशों को वर्तमान में ग्रीष्म ऋतु में हीट-वेव से बचाव के लिये किये गये उपायों तथा उनके भरण-पोषण में आ रही कठिनाईयों का निराकण करने हेतु वर्षपर्यन्त भूसा व हरे चारे की निर्बाध उपलब्धता के लिए जनपद स्तरीय गोवंश अनुश्रवण मूल्यांकन समीक्षा समिति की बैठक बचत भवन में की।
जिलाधिकारी ने सभी खंड विकास अधिकारियों एवं उप जिलाधिकारी को निर्देश दिया की चरागाह के लिए भूमि का शीघ्र ही चिन्हांकन करके चारागाह बनाने की प्रक्रिया अमल में लाई जाये। जिलाधिकारी ने निर्देश देते हुए कहा कि नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों में विचरण कर रहे शेष निराश्रित गोवंशों को पकड़वाकर आश्रय स्थलों में संरक्षित कराया जाए तथा निर्माणाधीन गोवंश आश्रय स्थलों की प्रगति रिपोर्ट से भी अवगत कराया जाए। बैठक में मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, अपर जिलाधिकारी (प्रशा) जिला पंचायती राज अधिकारी,जिला विकास अधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User