जारंगडीह मे महाशिवरात्रि को लेकर मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

बेरमो अनुमंडल अंतर्गत जारंगडीह मे शुक्रवार को शिव मंदिर समिति के द्वारा महाशिवरात्रि धूमधाम से मनाया गया। महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही है। इसके अलावा बनासो मंदिर, माइनस क्वार्टर, रिभर साइड, 16 नंबर, अपर बांग्ला, मनसा नगर मे भी श्रद्धालुओं की काफी भ

Mar 08, 2024 - 11:37
Updated: 2 years ago
0 0
IMG-20240308-WA0016-1.jpg

बेरमो अनुमंडल अंतर्गत जारंगडीह मे शुक्रवार को शिव मंदिर समिति के द्वारा महाशिवरात्रि धूमधाम से मनाया गया। महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही है। इसके अलावा बनासो मंदिर, माइनस क्वार्टर, रिभर साइड, 16 नंबर, अपर बांग्ला, मनसा नगर मे भी श्रद्धालुओं की काफी भीड़ देखने को मिली। इसमें मुख्य रूप से उपस्थित थे पुजारी प्रकाश पंडित जिन्होंने मंत्रोउच्चारण  कर सभी श्रद्धालुओं को पूजा अर्चना कराया और पंडित जी ने कहा कि आज महाशिवरात्रि पर्व है, जो पूरे भारत में मनाया जाता है। आज शिव पार्वती का विवाह भी है जो बच्चे, बच्चियों, महिला पुरुष ने आज का दिन जो शिव विवाह में शामिल होकर सच्चे मन से पूजा अर्चना करते हैं वैसे बच्चे बच्चियों का जल्द विवाह होने का संभावना बना रहता है। जो श्रद्धालुओं ने भी सच्चे मन से पूजा पाठ करते हैं उन लोगों को भी हर मनोकामना पूर्ण होती है। कहा कि आज रात्रि में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शिव बारात धूमधाम से निकाला जाएगा। इस मौके पर उपस्थित थे पुजारी प्रकाश पंडित पुजारी कपिल देव पंडित, धीरज बरनवाल, अनमोल कुमार, सुजल कुमार, छोटू कुमार, रवि कुमार, सन्नी गुप्ता, चरण गुप्ता तथा सैकड़ो श्रद्धालुओं उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User