टिकैत बने युवा आजसू के राज्य संयोजक कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

नावाडीह प्रखंड के उपरघाट गोनियाटो पंचायत निवासी पूर्व जिला परिषद सदस्य टिकैत कुमार महतो को आजसू पार्टी सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो ने युवा आजसू का गठन करते हुए झारखंड राज्य का संयोजक सह बोकारो एंव गिरिडीह जिला का प्रभारी नियुक्त किए हैं। इसकी पुष्टि केंद्रीय प्रधान महासचिव रामचंद्र सहिस एंव केंद्रीय म

Mar 22, 2024 - 13:26
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-03-22-at-6.51.54-PM.jpeg

नावाडीह प्रखंड के उपरघाट गोनियाटो पंचायत निवासी पूर्व जिला परिषद सदस्य टिकैत कुमार महतो को आजसू पार्टी सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो ने युवा आजसू का गठन करते हुए झारखंड राज्य का संयोजक सह बोकारो एंव गिरिडीह जिला का प्रभारी नियुक्त किए हैं। इसकी पुष्टि केंद्रीय प्रधान महासचिव रामचंद्र सहिस एंव केंद्रीय मुख्यप्रवक्ता डॉ देवशरण भगत ने किए। टिकैत कुमार महतो के युवा आजसू का राज्य संयोजक एंव बोकारो गिरिडीह प्रभारी नियुक्त होने पर डुमरी विधानसभा क्षेत्र के युवा कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। इस बात पर श्री महतो ने कहा कि आजसू सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो, गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, पूर्व मंत्री उमाकांत रजक, पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस, गोमिया विधायक डॉ लंबोदर महतो, रामगढ़ विधायक सुनीता चौधरी, केंद्रीय मुख्यप्रवक्ता डॉ देवशरण भगत एंव सभी केंद्रीय नेतृत्व के प्रति आभार प्रकट करते है। उन्होने जो विश्वास मुझ पर जताया है मै उसमें खरा उतरने की प्रयास करेंगे। कार्यकर्ताओं ने दी बधाई, बधाई देने वाले में आजसू प्रखंड कार्यकरणी अध्यक्ष रामकुमार मरांडी, छात्र संघ नेता खेमलाल महतो, संतोष उजागर महेंद्र महतो, गौतम कुमार, जितेंद्र महतो, कृषणा कुमार, सलेश कुमार, दिनेश कुमार, पिंटू कुमार, अजय मंडल, राजू पटेल, भुनेश्वर पटेल आदि ने बधाई दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User