ढाबा मालिक को मिली ढाबा किराएदारों द्वारा जान से मारने की धमकी, एसपी से कि शिकायत

रायबरेली मे ढाबे का किराया मांगने पर एक ढाबा मालिक को जान से मारने की धमकी मिली है। जिसको लेकर पीड़ित ने ढाबा किराएदारों पर गंभीर आरोप लगाते हुए जान से मारने की धमकी दिए जाने का आरोप लगाया है और एसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायती पत्र दिया है, तथा जान माल की रक्षा किए जाने पर कार्यवाही की मांग की है। आपक

Feb 05, 2024 - 09:37
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-02-05-at-8.23.42-PM.jpeg

रायबरेली मे ढाबे का किराया मांगने पर एक ढाबा मालिक को जान से मारने की धमकी मिली है। जिसको लेकर पीड़ित ने ढाबा किराएदारों पर गंभीर आरोप लगाते हुए जान से मारने की धमकी दिए जाने का आरोप लगाया है और एसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायती पत्र दिया है, तथा जान माल की रक्षा किए जाने पर कार्यवाही की मांग की है। आपको बता दे, कि आज दिनांक 5 फरवरी 2024 दिन सोमवार को समय करीब 3:00 बजे रायबरेली जनपद के लालगंज कोतवाली क्षेत्र के सुल्तानपुर जल गांव के रहने वाले अखंड प्रताप सिंह ने सपा को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उनके पिता से उन्नाव जनपद के रहने वाले किराएदारों को ढाबे के लिए जमीन को किराए पर दिया गया था। जिसका ना तो वर्षों से भाड़ा जमा किया गया है ना ही बिजली का बिल जमा किया गया है। जब पैसे मांगे गए तो किराएदारों ने जान से मारने की धमकी दी है। जिसको लेकर मामले का शिकायती पत्र संबंधित थाना लालगंज में दिया गया था। लेकिन लालगंज थाने की पुलिस ने ना तो मुकदमा दर्ज किया और ना ही कोई कार्यवाही कर रही है। जिसको लेकर आज एसपी ऑफिस में पहुंचकर शिकायती पत्र दिया गया है और जांच कर कार्यवाही किए जाने की मांग की गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User