दो गुटों की झड़प में एक गुट के तीन लोग हुए घायल

बेरमो : बेरमो थाना क्षेत्र के ढोरी ग्राउंड के समीप शनिवार की देर शाम को दो गुटों की झड़प में एक गुट के तीन लोग घायल हो गया। जिसमें नोनिया पटटी के सोहर नोनिया के 45 वर्षीय पुत्र सीसीएल कर्मी शंकर दयाल, स्व राम स्वरूप नोनिया के 42 वर्षीय पुत्र सीएमपीडीआई के रामराज नोनिया एवं कृष्ण नोनिया के 40 वर्षीय

Oct 06, 2024 - 06:45
Updated: 2 years ago
0 0
IMG-20241006-WA0005.jpg

बेरमो : बेरमो थाना क्षेत्र के ढोरी ग्राउंड के समीप शनिवार की देर शाम को दो गुटों की झड़प में एक गुट के तीन लोग घायल हो गया। जिसमें नोनिया पटटी के सोहर नोनिया के 45 वर्षीय पुत्र सीसीएल कर्मी शंकर दयाल, स्व राम स्वरूप नोनिया के 42 वर्षीय पुत्र सीएमपीडीआई के रामराज नोनिया एवं कृष्ण नोनिया के 40 वर्षीय पुत्र विजय नोनिया शामिल है। घटना के बाद सभी घायलों को स्थानीय पूर्व वार्ड पार्षद पति गुडन नोनिया ने उपचार के लिए केंद्रीय अस्पताल ढोरी पहुंचाया। जहां चिकित्सक ड़ॉ रुखसाना तबसु ने प्राथमिक उपचार किया।

घटना में शंकर दयाल एवं रामराज नोनिया का सर फट गया है। जबकि विजय नोनिया के शरीर में अंदरूनी में चोट आयी है। घटना की जानकारी पाकर बेरमो थाना के एएसआई एस टुड्डू अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जानते हुए घटना की जानकारी लिया। घटना के संबंध में शंकर दयाल ने बताया कि वे अपने साथी रामराज नोनिया, विजय नोनिया के साथ ढोरी ग्राउंड स्थित तालाब में कॉलोनी के कुछ लोगों के साथ मछली डालने गये थे।  तभी स्थानीय निवासी मनीष नोनिया व सुमित नोनिया अपने कई समर्थकों के साथ पहुंचकर तालाब में मछली डालने से मना कर दिया। जिसे लेकर हल्की बहस शुरू हुआ। जिसके बाद मनीष नोनिया और सुमित नोनिया व अन्य कुछ अज्ञात लोग लाठी डांटा से मारपीट करना शुरू कर दिया। कहा कि पांच नंबर पीपर धौडा व अन्य जगहों में कोयला तस्करी और जुआ अडडा लगाया जाता है। जिस कारण भी आये दिन तस्करों के द्वारा मारपीट की घटना को अंजाम दिया जाता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User