धान अधिप्राप्ति केंद्र का सतबरवा में हुआ उद्घाटन

सतबरवा : धान अधिप्राप्ति का दूसरा केंद्र सतबरवा शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय के छात्रावास प्रांगण में सीओ सह बीडीओ कृष्ण मुरारी तिर्की, पैक्स अध्यक्ष कमलेश प्रसाद, एम ओ अरविंद कुमार, सांसद प्रतिनिधि मनिष कुमार, अजय उरांव, संजय यादव, जुगल किशोर राम ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया। इस मौके पर सीओ स

Dec 17, 2024 - 14:10
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-12-17-at-6.42.51-PM.jpeg

सतबरवा : धान अधिप्राप्ति का दूसरा केंद्र सतबरवा शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय के छात्रावास प्रांगण में सीओ सह बीडीओ कृष्ण मुरारी तिर्की, पैक्स अध्यक्ष कमलेश प्रसाद, एम ओ अरविंद कुमार, सांसद प्रतिनिधि मनिष कुमार, अजय उरांव, संजय यादव, जुगल किशोर राम ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया। इस मौके पर सीओ सह बीडीओ कृष्ण मुरारी तिर्की ने कहा कि किसान अपना धान सरकार द्वारा खरीदे जा रहे धान अधिप्राप्ति केंद्र में ही बेचे। किसानों के लिए रजिस्ट्रेशन ऑन लाईन,ऑफ लाईन किया जा रहा है। पैक्स अध्यक्ष कमलेश प्रसाद ने बताया कि आज तीन किसान का धान आया है। जिसकी धान की तौलाई की जा रही है। बीते वर्ष धान अधिप्राप्ति केंद्र खुला था, परंतु एक भी किसानों ने धान नहीं बेचा था। इस मौके पर आशिष कुमार सिन्हा, राणा प्रताप कुशवाहा, अर्जुन साव,कौशल प्रसाद, सतेन्द्र भुईयां, विनोद मांझी समेत दर्जनों किसान मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User