पूर्व सांसद रवींद्र कुमार पांडेय के नेतृत्व में युवा व्यवसायी संघ फुसरो का एक प्रतिनिधि मंडल डिविजन रेलवे प्रबंधक धनबाद मिले

रिपोर्ट : अविनाश कुमार फुसरो मे होने जा रहे अतिक्रमण की समस्याओ को लेकर सोलहवीं लोकसभा गिरिडीह सांसद मा. रवींद्र कुमार पांडेय के नेतृत्व में युवा व्यवसायी संघ फुसरो के प्रतिनिधि मंडल डिविजन रेलवे प्रबंधक पूर्व मध्य रेलवे धनबाद कमल किशोर सिन्हा से मिल कर फुसरो स्टेशन से अमलो हॉल्ट के बीच रेलवे द्वार

Dec 24, 2024 - 13:17
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-12-24-at-1.19.11-AM.jpeg

रिपोर्ट : अविनाश कुमार

फुसरो मे होने जा रहे अतिक्रमण की समस्याओ को लेकर सोलहवीं लोकसभा गिरिडीह सांसद मा. रवींद्र कुमार पांडेय के नेतृत्व में युवा व्यवसायी संघ फुसरो के प्रतिनिधि मंडल डिविजन रेलवे प्रबंधक पूर्व मध्य रेलवे धनबाद कमल किशोर सिन्हा से मिल कर फुसरो स्टेशन से अमलो हॉल्ट के बीच रेलवे द्वारा दोनों किनारे मापी कर अतिक्रमण हटाने के विरुद्ध एक ज्ञापन सौपा। जिसमे कहा गया कि फुसरो बाजार क्षेत्र में लगभग पचास हजार की आबादी है, जो यहाँ निवास कर अपना व्यवसाय भी करते है। जिससे उनका परिवार का भरण पोषण एवं जीविका चलती हैं और ये लोग पिछले पचास वर्षो से अधिक समय से रह कर अपना व्यवसाय कर रहे है। इसके हटाने से पुरा फुसरो बाजार प्रभावित होगा। फुसरो बाजार बेरमो प्रखंड का हृदय स्थल है। इस पर डिविजन रेलवे प्रबंधक धनबाद ने आश्वासन दिया कि इस मामले पर विचार करेगे। इस अवसर पर मुख्य रूप से युवा व्यवसायी संघ के अध्यक्ष वैभव चौरसिया, सचिव बैजू मालाकार व कोषाध्यक्ष राकेश मालाकार सहित संघ के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User