प्राचार्य बिपिन राय बने डी.ए.वी पब्लिक स्कूल झारखण्ड जोन जी के सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी

डी ए वी पब्लिक स्कूल  कथारा के प्राचार्य बिपिन राय पर डी ए वी प्रबन्धन ने अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हे झारखंड जोन जी का सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी( A R O ) नियुक्त किया  है। वे डी ए वी पब्लिक स्कूल सीसीएल कथारा के प्राचार्य की जिम्मेदारी के साथ साथ 7 अलग अलग स्कूलों के विकास विस्तार पर कार्य क

Apr 10, 2024 - 13:07
Updated: 2 years ago
0 0
IMG-20240410-WA0034.jpg

डी ए वी पब्लिक स्कूल  कथारा के प्राचार्य बिपिन राय पर डी ए वी प्रबन्धन ने अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हे झारखंड जोन जी का सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी( A R O ) नियुक्त किया  है। वे डी ए वी पब्लिक स्कूल सीसीएल कथारा के प्राचार्य की जिम्मेदारी के साथ साथ 7 अलग अलग स्कूलों के विकास विस्तार पर कार्य करेंगे। बिपिन राय जी के जिम्मे डी ए वी सेक्टर 6 , डी ए वी पब्लिक स्कूल सीसीएल कथारा के साथ साथ बोकारो इस्पात के पांच विद्यालय है। डी ए वी प्रबन्धन समिति द्वारा  राय को A R O नियुक्त करने पर विद्यालय में हर्ष का माहौल है। सभी शिक्षक, शिक्षिकाओं एवम शिक्षेक्तार कर्मचारियों ने पुष्पगुच्छ देकर उन्हें बधाई दी। प्राचार्य  बिपिन राय  ने विद्यालय परिवार को धन्यवाद ज्ञापित किया एवं कहा कि डीएवी प्रबंधन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारियों को वह पूरी निष्ठा के साथ निभाने का प्रयत्न करेंगे। कथारा क्षेत्र के महाप्रबंधक दिनेश कुमार गुप्ता ने भी प्राचार्य के सहायक क्षेत्रीय अधिकारी बनने पर हर्ष जताया और शुभकामना दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User